{"_id":"597cd9b34f1c1b3d148b4873","slug":"191501354419-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी का राहत एवं बचाव दल चंडीथान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी का राहत एवं बचाव दल चंडीथान में
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी का राहत एवं बचाव दल चंडीथान में
नौतनवां(महराजगंज)। एसएसबी के गोरखपुर सेक्टर में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के लिए चंडीथान सीमा चौकी पर शनिवार को बचाव एवं राहत दल की तैनाती की गई। इसका उद्घाटन एसएसबी डीआईजी रंजीत सिंह एवं डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। देशभर में 18 स्थानों पर बचाव एवं राहत दल की तैनाती की जा रही है। चंडीथान इनमें से एक है। यह दल महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के कुछ इलाके को कवर करेगा। जिले के करीब पौने तीन सौ बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। आपदा के समय यह दल तत्काल मौके पर पहुंचेगा और राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम देगा। महराजगंज में स्थित एसएसबी की पहली बटालियन के तहत काम करने वाला यह दल जिले के लिए खास उपलब्धि है।
एसएसबी के डीआईजी रंजीत सिंह ने कहा कि देश के सभी सुरक्षा बलों में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के लिए अलग-अलग बटालियन है। देश में एनडीआरएफ की भी बारह बटालियन हैं। इसी तरह एसएसबी में भी रिजनल रिस्पांस सेंटर हैं। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए एसएसबी के 18 सेक्टरों में एक-एक बचाव एवं राहत दल की तैनाती की जा रही है। जो किसी भी प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, ट्रेन दुघर्टना जैसी स्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम देगी। गोरखपुर सेक्टर में बचाव एवं राहत दल की तैनाती के लिए चंडीथान को चुना गया है। टीम लगभग पचास लोग प्रशिक्षित होंगे। इसमें महिलाएं भी रहेंगी। टीम के पास साधारण से लेकर आधुनिक बचाव उपकरण हैं। आपदा प्रबंधन के लिए यह टीम हर क्षण तैयार रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन जिले के लिए गौरवपूर्ण है। जो कि देश के 18 चयनित जगहों में से एक है। जहां पर एसएसबी की राहत एवं बचाव दल की तैनाती की गई है। इसकी तैनाती से जनपद के लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है। एसएसबी की सेवा भावना में एक नया अध्याय जुड़ गया है। महराजगंज जिले में लगभग पौने तीन सौ बाढ़ प्रभावित गांव हैं। इस टीम की तैनाती से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान राहत एवं बचाव के उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका निरीक्षण डीआईजी एवं डीएम ने किया। इस दौरान एसएसबी के बचाव एवं राहत दल के सदस्यों ने चंडीथान घाट के डंडा नदी में डूबने से बचाने का डेमो किया। इस दौरान महराजगंज कमांडेंट शिवदयाल, तुलसीपुर कमांडेंट देशराज, सिद्धार्थनगर कमांडेंट अनिल टिग्गा, बलरामपुर कमांडेंट प्रभारी मिथुल कुमार, डिप्टी कमांडेंट दिलीप कुमार झा सहित ग्रामीण व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।