फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   18 animals recovered from India to Nepal, three arrested

Maharajganj News: भारत से नेपाल पहुंचे 18 पशु बरामद, तीन गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2024 05:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 16 Feb 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
18 animals recovered from India to Nepal, three arrested
महराजगंज। नेपाल पुलिस ने भारत से लाए गए 18 गोवंशीय पशु बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद मवेशियों को कस्टम कार्यालय भैरहवा भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक सुगंधा श्रेष्ठ ने बताया कि जब्त किए गए बैलों में से एक की ट्रक में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के टीनाउ ग्रामीण नगर पालिका-3, डोभन में बेलबास-नुवाकोट-डोभन कच्ची सड़क से सिद्धार्थ हाईवे पर आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका तो उसमें से 18 पशु बरामद हुए। बताया कि बुटवल सिद्धबाबा सुरंग पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सड़क अवरुद्ध थी। इसका लाभ उठाकर तस्कर इस रास्ते से पशुओं को लेकर जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक के साथ कैलाली बेबनी ग्रामीण नगर पालिका-7 के 27 वर्षीय विशाल बहादुर धामी, कपिलवस्तु शिवराज नगर पालिका-7 के 24 वर्षीय राधेश्याम रैदास और यहीं के 19 वर्षीय सद्दाम हुसैन को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed