{"_id":"6950405938ce22f7680d1181","slug":"172-lakh-duped-in-the-name-of-sending-abroad-fir-against-three-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-167719-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 1.72 लाख ठगे, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 1.72 लाख ठगे, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
महराजगंज। विदेश में रोजगार के लालच में ठगी का एक और मामला सामने आया है। कोठीभार थाना क्षेत्र की निवासी अनीता देवी ने थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र दिया है कि गोरखपुर के दो एजेंटों ने उनके पति संतोष और उनके पांच साथियों को विदेश भेजने का झांसा देकर 1.72 लाख रुपये ठग लिए।
आरोपियों ने सभी के पासपोर्ट अपने पास रख लिए और वापस नहीं कर रहे हैं। मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अनिता देवी ने बताया कि गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के चौरी पांडेय टोला निवासी आरोपी मनीष पासवान और पंकज पासवान दोनों भाई हैं। मनीष की पत्नी श्वेता यादव ने 24 अगस्त 2024 को उनके पति संतोष, शैलेंद्र कुमार भारती, निरंजन पाल, धीरंजन पाल सभी महराजगंज, कौशल कुमार आजमगढ़ और गयासुद्दीन कुशीनगर से ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए पैसे लिए। रकम श्वेता यादव के खाते में गई। विदेश नहीं भेजने पर पैसे और पासपोर्ट मांगने पर आरोपियों ने फर्जी चेक दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए।
अनिता ने बताया कि पहले थाना खोराबार और एसएसपी गोरखपुर से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।