{"_id":"5c65b84dbdec2273970e507c","slug":"161550170189-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउट आफ स्कूल बच्चों का पंजीकरण 30 मार्च तक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउट आफ स्कूल बच्चों का पंजीकरण 30 मार्च तक करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउट आफ स्कूल बच्चों का 30 मार्च तक होगा पंजीकरण
अमर उजाल ब्यूरो
महराजगंज। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर आउट आफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर उनका संबंधित क्षेत्र के विद्यालयों में 30 मार्च तक पंजीकरण कराने को कहा है।
बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि वर्ष 2019-20 में आउट आफ स्कूल बच्चों के चिह्नांकन, पंजीकरण एवं नामांकन के लिए शारदा (स्कूल हर दिए आएं) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के परिषदीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आउट आफ स्कूल बच्चों का पंजीकरण 30 मार्च तक कराने को कहा गया है। चिह्नित बच्चों का स्कूलों में प्रवेश का कार्य एक से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। बीएसए ने बताया कि आउट आफ स्कूल बच्चों के सर्वे में जुटे लोगों से कहा गया है कि कोई भी पात्र बच्चा छूटने न पाए। आउट आफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर इसकी जानकारी जिला परियोजना कार्यालय को भेजने को कहा गया है। नए नामांकित बच्चों की सूचना प्रतिदिन बेसिक एजूकेशन स्कीम पोर्टल पर अपलोड करने को भी कहा गया है।