{"_id":"5c51f208bdec2259c53e09c2","slug":"161548874248-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज लोक रंजन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज लोक रंजन महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिक ने बनाया बाइक के इंजन से ऑटो
मुख्य समाचार
नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में दिखी वैज्ञानिक क्षमता की झलक
एसपी, सीडीओ और एसडीएम ने किया मॉडल का अवलोकन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय महराजगंज लोक रंजन महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन करीब एक दर्जन स्कूलों के बच्चों ने नव प्रवर्तन प्रदर्शनी ने विज्ञान से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। बाइक के इंजन से बनाया गया ऑटो रिक्शा आकर्षण का केंद्र रहा। सीडीओ ने ऑटो की सवारी भी की। बैट्री से चलने वाली साइकिल भी प्रदर्शित की गई। लोगों ने मॉडलों का अवलोकन किया। विपुल भारद्वाज के सीएनजी बाइक की खूब सराहना हुई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन एसपी रोहित सिंह सजवान और सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने किया। दोनों अधिकारियों और एसडीएम सत्यम मिश्रा ने मॉडलों का अवलोकन किया। छात्रा-छात्राओं से जानकारी भी ली। प्रदर्शन के दौरान एसपी, सीडीओ व एसडीएम ने कहा कि आज के इन बच्चों में से कुछ कल के वैज्ञानिक हो सकते हैं। प्रदर्शनी में जिन स्कूलों के बच्चों की ओर से मॉडल प्रस्तुत किया गया, उनमें गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज महराजगंज, यूपीएस गिरहिया निचलौल, लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज, भगवंत शिशु मंदिर बौलिया राजा, आरके सनसाइन एकेडमी आजाद नगर महराजगंज, जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज, बीएसआई कॉलेज जहदा, बजरंगी सिंह इंटर कॉलेज ढोढिला आदि के नाम शामिल हैं।
----------------------
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीएसवीएस अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। महोत्सव के अंतिम दिन पांच विद्यालयों के बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। सेंट जोसेफ्स स्कूल के प्रबंधक सीजे थॉमस ने मार्किंग किया। सही जबाव देनी वाली टीम को दस अंक देना था, जबकि गलत जवाब देने वाली टीम को पांच अंक कम करना था। प्रश्नों के जवाब टीम के सदस्यों ने दिए। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारके इंटर कॉलेज के बच्चों ने दस अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में टीम-ए में लिटिल फ्लावर स्कूल, टीम-बी में जवाहर नवोदय विद्यालय, टीम-सी में पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज, टीम-डी में कॉर्मल इंटर कॉलेज तथा टीम-ई में जीएसवीएस इंटर कॉलेज को रखा गया था।
विज्ञापन
------------
फोटो
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का मंचन देख भावविभोर हुए लोग
महराजगंज। आकांक्षा समिति के बैनर तले जवाहर नवोदय की छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के मंचन किया। इसके जरिए समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार किया गया। छात्राओं ने सास-बहू, दहेज प्रथा सहित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का मंचन किया। समाज में फैली कुरीतियों की प्रस्तुति देख लोग सोचने को मजबूर हुए। स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी मंचन हुआ। इसके माध्यम से स्वच्छता से होने वाले लाभ को बताया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत होने वाले कार्यों के बारे में भी बताया गया। बांसुरी वादक सुनील सरगम, स्थानीय कलाकार शिरोमणि दूबे एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूजा जायसवाल ने देश भक्तिगीत सुनाया।
----------
रघुपति राघव राजा राम... की गूंज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। हास्य और नृत्य कलाकार रवि सारस्वत ने ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम’ के जरिए राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पंडाल में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद सारस्वत के हास्य प्रस्तुति से दर्शक लोटपोट हो गए। उन्होंने जानवरों और स्कूटर की आवाज निकाल कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां भी बटोरी। करीब घंटे भर के कार्यक्रम में रवि सारस्वत ने ऐसा समां बांधा कि सभी लोग हंसी से लोटपोट हो गए। इस दौरान नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, सुधीर त्रिपाठी, विमल पांडेय, विंध्यवासिनी सिंह, हमीदुल्लाह खान, अमित अंजन, दुर्गेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, डॉ. घनश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे।
--------
वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजन ने बाजी मारी
महराजगंज। पेड़-पौधे और अन्य जीव विषय पर सीनियर वर्ग में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज के राजन सिंह प्रथम, डिवाइन पब्लिक स्कूल की कृतिका पांडेय द्वितीय और जीएसवीएस की सलोनी तथा डब्लू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में लिटिल फ्लावर की सपना वर्मा, डिवाइन की अमीर हसन द्वितीय तथा पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज के शिवओंकार यादव, जीएसवीएस के विजय लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में लिटिल फ्लावर की मीमांशा मिश्रा प्रथम, जवाहर नवोदय की खुशी सिंह द्वितीय तथा पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज के शिवनारायण मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। विपक्ष में डिवाइन पब्लिक स्कूल की अग्रिमा त्रिपाठी प्रथम, जवाहर नवोदय के अष्ट विनायक द्वितीय तथा आरके सनसाइन के कृष्णमोहन जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में कशिश प्रथम, प्रतिमा पटेल द्वितीय, रूची यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में जयेश श्रीवास्तव, तन्मय देव द्वितीय, कृष्ण कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
---------
सब्जी-फल की प्रदर्शनी लगाई गई
महराजगंज। महोत्सव में प्रगतिशील किसानों ने सब्जी, फल की प्रदर्शनी लगाई। 12 किसानों ने बेहतर उत्पादन का नमूना दिखाया। गौनरिया बाबू गांव के किसान कृष्ण मुरारी चौधरी ने मूली और कद्दू का प्रदर्शन किया। बड़ी मूली देखकर लोगों ने उनसे पूछा की यह कैसे इतनी बड़ी हो गई। कृष्ण मुरारी ने वैज्ञानिक विधि से की गई खेती के बारे में बताया। बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक विधि से बुआई करने की बात कही। प्रदर्शनी में सतावर, टमाटर, केला, मसरूम, पात गोभी, फूल गोभी, कद्दू आदि को शामिल किया गया।
--------------------
स्काउट गाइडों ने बहाया पसीना
महराजगंज। तीन दिन तक चले महोत्सव में 100 स्काउट और 50 गाइडों ने जमकर पसीना बहाया। महोत्सव में आने वाले लोगों की मदद स्काउट गाइडों ने की। परिसर में कई टोलियों में बंटकर स्काउट गाइड व्यवस्था संभालने में लगे रहे। देवानंद, रितिक, राजन, अंकिता मणि त्रिपाठी, सोनू, दुर्गेश उपाध्याय आदि का योगदान उल्लेखनीय रहा।
-----------------
कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ
महराजगंज। जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के लिए बुधवार को सीएमओ डॉ. क्षमाशंकर पांडेय और सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने महोत्सव में उपस्थित लोगों को कुष्ठमुक्त जिला बनाने का संकल्क दिलाया। जागरूकता अभियान 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए विभिन्न विभागों व ग्राम प्रधानों को भी लगाया जाएगा।