{"_id":"5a0472374f1c1bee688ba32e","slug":"161510240823-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के मुख्य आरक्षी पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के मुख्य आरक्षी पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार
Updated Thu, 09 Nov 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। एसएसबी शीतलापुर के मुख्य आरक्षी पर नेपाल की तरफ से शराब लेकर आ रहे चार लोगों ने बुधवार की रात जांच के दौरान हमला कर दिया। इस हमले में मुख्य आरक्षी घायल हो गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
एसएसबी शीतलापुर के मुख्य आरक्षी योगेंद्र नाथ बुधवार की रात साथियों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। तभी शराब के साथ चार लोग नेपाल की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रोक कर एसएसबी के जवानों ने तलाशी लेनी चाही तो उन लोगों ने जवानों पर चाकू से हमला कर दिया और मौके का लाभ उठाकर भाग गए। इस हमले में शीतलापुर एसएसबी के मुख्य आरक्षी योगेंद्र घायल हो गए। घायल मुख्य आरक्षी को जवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उपचार के बाद वह कैंप चले गए। इस बीच एसएसबी के जवानों ने दो हमलावरों की पहचान कर ली और उन्हें पकड़कर बृहस्पतिवार को पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मिथिलेश कन्नौजिया व दिवाकर भारती निवासी रेगहियां बताया। एसएसबी के मुख्य आरक्षी योगेंद्र की तहरीर पर निचलौल पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धाराओं में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।