फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   16 cardboard mobile devices recovered at Kanamisawa border

Maharajganj News: कनमिसवा बाॅर्डर पर 16 गत्ता मोबाइल उपकरण बरामद

Thu, 27 Mar 2025 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Mar 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
16 cardboard mobile devices recovered at Kanamisawa border
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल के कनमिसवा बाॅर्डर पर बृहस्पतिवार को एसएसबी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान नेपाल भेजी जा रही तस्करी की 16 गत्ता मोबाइल उपकरण और एक बाइक बरामद किया। इतना ही नहीं टीम ने एक आरोपी को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन


पथलहवा बीओपी के एसएसबी निरीक्षक अजीत तालुकदार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की भारत नेपाल के कनमिसवा बॉर्डर स्थित पिलर संख्या 499/4 के पास भारी मात्रा में अवैध तरीके से मोबाइल उपकरण को तस्करी करने के लिए छिपाकर रखा गया है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजस्व विभाग को जानकारी दी गई। उसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर चिह्नित जगह पर छापा मारा गया। जहां से कार्रवाई के दौरान छिपाकर रखे गए 16 गत्ता मोबाइल उपकरण के साथ ही एक बाइक को भी बरामद किया गया है। वहीं टीम मौके से घेराबंदी कर एक आरोपी शख्स को पकड़ पूछताछ कर रही है। मामले में बरामद बाइक और मोबाइल उपकरण को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई टीम में नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल, झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी निरीक्षक जयंता घोष के साथ ही अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed