{"_id":"5cf027d8bdec22077103688c","slug":"155924275914-maharajganj-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी पानी के साथ ओले पडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी पानी के साथ ओले पडे़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-पानी के साथ पडे़ ओले
ठूठीबारी/निचलौल। गुरुवार को दोपहर बाद धूल भरी आंधी आने से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि क्षेत्र में तेज आंधी के साथ पानी व ओले गिरने से दोपहर बाद मौसम में थोड़ा परिवर्तन हुआ। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
गुरुवार को दोपहर में अचानक कई जगह तेज हवा चलनी शुरू हो गई। धूल भरी आंधी से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर बाद करीब 3 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल घिर गए। इस बीच ओले के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। बारिश के थोड़ी देर बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ओले देख कर लोग थोड़ी देर के लिए परेशान हो गए। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में धूल भरी तेज हवा चलने से लोगों को परेशानी हुई।