फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नहर में पानी नहीं, पंपिगसेट से सिचाई

नहर में पानी नहीं, पंपिगसेट से सिचाई

Thu, 30 May 2019 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
नहर में पानी नहीं, पंपिगसेट से सिचाई
नहर में पानी का इंतजार, पंपिगसेट
विज्ञापन

से सिंचाई को मजबूर किसान

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कभी सूखा तो कभी बाढ़ किसानों की मुश्किल बढ़ा देती है। इन दिनों नहर में पानी नहीं होने के चलते किसान धान की नर्सरी पंपिंग सेट चलाकर लगाने से परेशान हैं। इससे किसानों खेती करने ेक लिए आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उधर, किसानों की समस्याओं को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। जिले में एक लाख 63 हजार 313 हेक्टेयर धान की खेती होती है। मक्के की खेती 29 हेक्टेयर होती है।
जिले में नहरों का जाल बिछा हुआ है। बावजूद इसके नहरें सूखी पड़ी है। नहर में समय से पानी नहीं आने के चलते किसानों की जेब ढीली हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने नहरों में पानी छोड़ने की लगातार मांग की बावजूद नहरें सूखी पड़ी हैं। गिदहा गांव के किसान सुदामा पटेल ने बताया कि नहर में पानी नहीं आया है। जिससे पंपिंगसेट से पानी चलाकर बेहन डालना पड़ रहा है। महंगाई के इस दौर में खेती करना मुश्किल हो गया। किसान वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि जब जरूरत होती है तो नहर में पानी ही नहीं रहता है। जब बेहन पड़ जाएगा तो पानी आकर क्या होगा। सरकार किसानों के हित की बात करती है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम सुरेश कुमार का कहना है कि जिले में 1035 किमी लंबी नहर है। 1 जून से नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। किसानों को खेत की सिंचाई में परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed