फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1500 youth will become self-reliant under PM Vishwakarma Yojana

Maharajganj News: पीएम विश्वकर्मा योजना में 1500 युवा बनेंगे आत्मनिर्भर

Sun, 15 Sep 2024 05:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
1500 youth will become self-reliant under PM Vishwakarma Yojana
-प्रशिक्षण के लिए आए प्रथम चरण में 52150 व द्वितीय चरण में 806 आवेदन
विज्ञापन


- लाभार्थियों को दिया जाता है एक से तीन लाख का ऋण

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत विभिन्न ट्रेडों में 1500 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आईटीआई महाराजगंज और माधवनगर का चयन किया गया है। युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा लाभार्थियों को टूल किट के लिए 15 हजार का वाउचर दिया जाएगा। योजना के लिए प्रथम चरण 52150 और द्वितीय चरण में 806 आवेदन आए हैं। कौशल विकास मिशन के तहत जल्द ही लाभार्थियों का प्रशिक्षण कराया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक पीएम विश्वकर्मा योजना में प्रशिक्षण के लिए 52150 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि यह आवेदन कारीगरी और शिल्प के विभिन्न ट्रेडों के लिए मिला है। योजना के तहत 18 ट्रेडों का संचालन होता है। योजना में कई महिला ट्रेड होने के कारण महिलाओं के लिए अच्छा अवसर है।
विज्ञापन


-----------------------
इन ट्रेडों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

बढ़ई, सोनार, राजमिस्त्री, लोहार, कुम्हार, मोची, नाई, धोबी, नाव बनाने वाला, जाल बनाने वाला, दर्जी, खिलौना बनाने वाला, टोकरी बुनकर, औजार बनाने वाला, हथौड़ा बनाने वाला, ताला बनाने वाला व मूर्तिकार।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------


पात्रता के लिए जरूरी शर्तें व दस्तावेज
पीएम विश्वकर्मा योजना के पात्रता शर्तों के लिए योजना के लिए आवेदनकर्ता भारत का नागरिक हो और उसके पास अपना जाति प्रमाणपत्र होना चाहिए। योजना करने वाला व्यक्ति कुशल कारीगर या फिर शिल्पकार होना जरूरी है। आवेदक के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाणपत्र, पेन कार्ड, ईमेल आईडी होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए। योजना के तहत एक से तीन लाख रुपया तक बैंकों से ऋण का प्रावधान है।

----------------------

युवाओं को कारीगरी और शिल्पकला का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना संचालित है। जिसमें प्रथम चरण में 52150 आवेदन मिले हैं। प्रशिक्षण में सफल अभ्यर्थियों को टूल किट के लिए 15 हजार का बाउचर दिया जाता है। जबकि वह एक से तीन लाख का बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं।
- अभिषेक सिंह, प्रबंंधक, कौशल विकास मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed