फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबुत बनावें कार्यकर्ता

पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबुत बनावें कार्यकर्ता

Sat, 02 Mar 2019 10:43 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबुत बनावें कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यालय पर बैठक करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कांग्रेस पार्टी जिला इकाई पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। पंचायत स्तर पर बूथ कमेटी का विस्तार कर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के लोक सभा प्रभारी खुर्शीद खां ने कहा कि पंचायत स्तर पर बूथ कमेटी का विस्तार कर संगठन को मजबूत बनाया जाए। अगर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाया जाए तो चुनाव में सफलता जरूर मिलेगी। विशिष्ठ अतिथि सूर्य प्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जन जन तक पार्टी के नीतियों को पहुंचावें। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता ने कहा कि बूथ ही संगठन के शक्ति का केंद्र होता है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सजग होने की जरूरत है। बैठक में मनोज शर्मा, उपेंद्र कुमार तिवारी, महेंद्र सिंह, लाल बहादुर, हिमांचल गिरि, रामआशीष, धर्मेद्र, राम समुझ, शिवेंद्र यादव, तारकेश्वर शर्मा, विंदेश्वरी पांडेय आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर जग्गू प्रसाद, अवनीश पाल, पूर्णमासी प्रसाद, त्रियुगी पटेल, अफलल अब्बासी, अशोक मद्धेशिया, दिलीप कुुमार और वसी अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
महराजगंज। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें संगठन की बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बूथ प्रबंध पर विशेष जोर देने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं द्वारा ही चुनाव में जीत मिलेगी। बहुत जल्द ही सपा-बसपा के वरिष्ठ नेताओं को बैठक में बुलाकर चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। जिससे आगामी चुनाव में सफलता मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से आम जनता, नौजवान और किसान परेशान हैं। गन्ना किसानों को अपने उपज का सही मूल्य न मिलने से आक्रोश बढ़ रहा है। बैठक में सुशील टिबड़ेवाल, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, जगदंबा गुप्त, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, दिलीप शुक्ला, पप्पू वर्मा, आमिर खान, रामप्रसाद, रामकृपाल वर्मा, विद्यासागर यादव, दीपू यादव, हुसेंद्र यादव, राधाकांत यादव, अमरनाथ यादव, चिराग खान, अखिलेश यादव, मोहम्मद समीम खान और समसुद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed