{"_id":"5ee2632b8ebc3e42de778165","slug":"14-people-recover-corona-maharajganj-news-gkp354375223","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 14 लोगों ने कोरोना से जीती जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 14 लोगों ने कोरोना से जीती जंग
विज्ञापन
एक दिन में 14 लोगों ने कोरोना से जंग जीती, एक मिला पॉजिटिव
एक्टिव केस की संख्या घटकर हुई 38, जिले में अब तक 51 लोग कोरोना
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव के स्वस्थ होने की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। बृहस्पतिवार को एक साथ 14 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खुशी है। जिला प्रशासन की ओर से चिकित्सकीय टीम का उत्साहवर्धन किया गया है। अब जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। वहीं कोरोना एक्टिव केस की संख्या घटकर 38 हो गई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में कोरोना के मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। वहीं बृहस्पतिवार को एक नेपाली नागरिक पॉजिटिव मिला है। यह मुंबई आया है। जांच के लिए 103 नूमने मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजे गए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं कोविड अस्पताल पुरैना से 14 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हुए हैं। डॉक्टरों की ओर से बेहतर ढंग से देखभाल एवं समुचित इलाज की वजह से मरीज जल्दी स्वस्थ हो गए हैं। मिश्रौलिया के चार, परसौनी के दो, कटहरा के एक, बेलवा बुजुर्ग का एक, तेंदुअहिया के एक, जर्दी का एक, पकडी विशुनपुर का एक, ठाकुरनगर का एक, हरखपुरा का एक, राजपुर का एक मरीज स्वस्थ हुआ है। अब तक जिले में कुल 90 केस हो चुके हैं। इनमें से 51 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कोरोना एक्टिव केस की संख्या घटकर 38 हो गई है। पहले ही एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों की टीम में बेहतर ढंग से दायित्वों का निवर्हन किया, जिसका परिणाम है कि कोरोना का असर जिले में कम होना शुरू हो गया है।
नेपाल से 650 भारतीयों को मिला प्रवेश
नेपाल से भारतीय कामगारों को लाने का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को नेेपाल से 650 भारतीय कामगार सोनौली पहुंचे। सभी की स्क्रीनिंग के बाद आब्रजन कार्यालय में जरूरी प्रपत्रों को जमा कराया गया। सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि नेपाल से आने वाले सभी नागरिकों को सोनौली हेल्थ डेस्क पर तैनात कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिए। उसके आधार पर सभी लोग घर जाकर क्वारंटीन में रहेंगे। नेपाल से 650 भारतीय सोनौली आए। वहीं भारत से 318 नेपाली नागरिक नेपाल रवाना हुए।
विज्ञापन
-------------
15 प्रवासियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
दूसरे प्रांतों में फंसे प्रवासी मजदूरों के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बने आश्रय केंद्र में बृहस्पतिवार को 279 प्रवासी मजदूर पहुंचे। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। आश्रय केंद्र पर पहुंचे एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक कुमार मिश्र ने थर्मल स्क्रीनिंग का जायजा लिया। बीईओ हेमवंत कुमार ने एवं ब्लाक व राजस्व कर्मचारियों ने कामगारों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच की। 15 प्रवासी मजदूरों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।