फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 died in road accident in Nepal

नेपाल के बाग्लुंग में सड़क दुर्घटना, 14 की मौत

Tue, 03 Dec 2019 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो नवलपरासी, (नेपाल)
नवलपरासी, (नेपाल) Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
14 died in road accident in Nepal
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

नेपाल बाग्लुंग के बडिगाड़ में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक की पहचान नवलपरासी की भूमा कार्की के रूप में हुई है। जबकि जीवन कार्की गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


घायलों का इलाज ढोरपाटन स्थित बुर्तिबाड़ अस्पताल में चल रहा है। यहां से घायलों को हेलीकॉप्टर की मदद से काठमांडू पहुंचाने की तैयारी चल रही है।

प्रमुख जिलाधिकारी लुक बहादुर क्षत्री ने बताया कि गुल्मी के तम्घास से कुलपूजा के लिए बाग्लुंग स्थित देवी स्थान से वापसी के समय जीप बडिगाड़ के पास अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरे खाई में जा गिरी जिसमें मौके पर ही 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दस लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है।
विज्ञापन


इनमें एक ही गांव के दस लोगों का होना बताया गया। मृतकों में नवलपरासी बर्दघाट निवासी भूमा कार्की, गुल्मी इश्मा गांव पालिका निवासी रेशम थापा, माया थापा, बसुंधरा कार्की, सीता कार्की, भवि कार्की, भूमि कार्की, मीना बस्नेत, धन बहादुर कार्की, बागलुड़ बडिगाड़ गांव पालिका निवासी नरमाया खत्री बताया गया। इनमें नौ महिला, चार पुरुष व एक बच्चा शामिल है। जबकि चार घायलों में नवलपरासी बर्दघाट निवासी जीवन कार्की, हिमाल कार्की व निमा केसी की पहचान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed