फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   133 bags of Brazilian corn recovered

Maharajganj News: 133 बोरी ब्राजीलियन मक्का बरामद

Tue, 23 Dec 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
133 bags of Brazilian corn recovered
बरामद मक्का।
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद के कनमिसवा गांव के पास से एसएसबी, कस्टम और पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार को मुखबिर की सूचना पर तस्करी की 133 बोरी ब्राजीलियन मक्का बरामद कर लिया। जबकि मौके से तस्कर सुरक्षा एजेंसियों की टीम के चंगुल से बचते हुए भाग निकले। मामले में टीम बरामद तस्करी की ब्राजीलियन मक्का को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। टीम की इस कार्रवाई से पूरे दिन सरहद इलाके में धंधेबाजों के बीच हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि भारत नेपाल सरहद के पिलर संख्या 499 से सटे कनमिसवा गांव के पगडंडी रास्ते से ब्राजीलियन मक्का की तस्करी कर डंप किया गया है। उसके बाद इसकी सूचना निचलौल कस्टम के साथ ही सरहद पर तैनात एसएसबी झुलनीपुर बीओपी को देते हुए मौके पर पहुंच छापा मारा गया। इस दौरान आस पास की झाड़ियों और खेतों की तलाशी लेने पर वहां से कुल 133 बोरी तस्करी की ब्राजीलियन मक्का की खेप बरामद की गई। जबकि तस्कर छापा मारने की भनक लगते ही भाग निकले थे। जांच पड़ताल में पता चला कि मक्के की प्रति बोरी 20 किलो ग्राम की है। ऐसे में बरामद कुल मक्के का वजन 2660 किलोग्राम है। बरामद तस्करी के मक्के को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगे की सरहदी इलाके में धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed