{"_id":"65b65725ab3b869f82045ff4","slug":"130-bags-of-onion-recovered-from-illegal-warehouse-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114640-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध गोदाम से 130 बोरी प्याज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध गोदाम से 130 बोरी प्याज बरामद
Sun, 28 Jan 2024 07:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Jan 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली पुलिस व नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के पास एक अवैध गोदाम में प्याज बरामद कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार शनिवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के पास एक अवैध गोदाम बनाकर तस्करी के लिए प्याज रखी गई थी। जिसे तस्कर नेपाल भेजने के फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर अमल करते हुए मौके पर पुलिस बल के साथ गया तो एक अवैध गोदाम मिला। गिनती कराई गई तो 130 बोरी प्याज बरामद हुआ। बरामद प्याज को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया। संवाद