फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   125 players has gone Lucknow

सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए 125 खिलाड़़़ी

Thu, 19 Aug 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
125 players has gone Lucknow
डीएम ने हरी झंडी दिखाकर 125 खिलाड़ियों को किया रवाना
विज्ञापन

महराजगंज। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता व प्रतिभागियों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेनेवाले 125 खिलाड़ियों को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों के सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग के 125 खिलाड़ी बुधवार को रवाना हो गए। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि खेल व खिलाड़ियों के विकास को लेकर शासन अत्यंत गंभीर है। सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं। टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों से निश्चित तौर पर उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। सभी खिलाड़ी उन मेधावी खिलाड़ियों से प्रेरित होकर जिले का नाम भी खेल क्षेत्र में ऊंचा करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

खेल विभाग के चयनित 75 खिलाड़ियों में कुश्ती, फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी व ताइक्वांडो तथा युवा कल्याण विभाग के चयनित 50 खिलाड़ियों में फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स आदि के खिलाड़ी शामिल रहे। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी कंचन राय, राममूरत, शिरोमणि दुबे, यशवंत, आदित्य जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed