{"_id":"69309e6bfe7783ac9100eec9","slug":"1228-mt-urea-arrives-at-anand-nagar-rack-point-shortage-to-end-maharajganj-news-c-206-1-go11002-165810-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आनंद नगर रैक प्वाइंट पर पहुंची 1,228 एमटी यूरिया, खत्म होगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आनंद नगर रैक प्वाइंट पर पहुंची 1,228 एमटी यूरिया, खत्म होगी किल्लत
विज्ञापन
डीएओ ने आनंद नगर रेल रैक से ली उर्वरक रिसीविंग 481 एमटी यूरिया की जाएगी समितियों के हवाले
महराजगंज। जनपद में यूरिया की किल्लत अब कुछ दिनों तक नहीं रहेगी। बुधवार को 1228 एमटी यूरिया की खेप आनंद नगर रेल रैक से जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने एचयूआरएल उर्वरक कंपनी से प्राप्त किया। इसमें से 491 एमटी यूरिया सोसाइटी को भेजी जाएगी। विभाग जनपद में उर्वरक की किल्लत नहीं स्वीकार रहा है लेकिन इन दिनों यूरिया की किल्लत दुकानों व समितियों पर बनी हुई है।
शासन स्तर से इसे भांपते हुए जनपद के आनंद नगर रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट पर भेजी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्राप्त यूरिया से 491 एमटी यूरिया साधन सहकारी समितियों के लिए भेजी जाएगी। 737 एमटी यूरिया लाइसेंसी दुकानों व विभागीय बफर गोदाम के लिए भेजा गया। जिले के आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर रेल रैक होने के बाद भी उर्वरक कंपनियां नकहा रेल रैक पर भेज रही थीं। लेकिन पिछले माह रेल रैक के निरीक्षण के बाद आख्या भेजी गई जिससे जनपद के रैक पर यूरिया पहुंच सकी। नकहा रैक पर अत्यधिक लोड रहता है। इस वजह से रैक पहुंचने के बाद भी दुकान व समितियों तक भेजने में समय लगता था। जबकि आनंद नगर में उर्वरक पहुंचने से कम समय में ही उर्वरक जिले की सोसाइटी व दुकानों तक पहुंचाई जा सकेगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की तरफ से सभी उर्वरक कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वह उर्वरक की खेप आनंद नगर रेलवे के रेल रैक प्वाइंट के लिए बुक कराएं।