{"_id":"5cdefc2fbdec2207382fa6ef","slug":"121558117423-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बार अटल का नाम सुन पुराने भाजपाईयों के चेहरे चमक उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बार अटल का नाम सुन पुराने भाजपाईयों के चेहरे चमक उठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व पीएम का नाम सुनकर पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। निचलौल में अपनी चुनावी सभा को संबोधित करने आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के कार्यों को गिनाने के साथ-साथ पूर्व पीएम दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के कार्य भी गिनाए। अपने 29 मिनट के संबोधन में गृहमंत्री ने पूर्व पीएम का पांच बार नाम लिया और उनके द्वारा कराए गए कार्य बताए। वे यही नहीं थमे, कांग्रेस के कार्यों और भाजपा के कार्यों की तुलना करते हुए भाजपा को तीव्र विकास का करने वाला बताया। कहा, गांव में पहली बार किसी सरकारी योजना का लाभ लोगों को तत्काल मिला हो, दो माह के अंदर किसान सम्मान निधि का पैसा देश के अंतिम छोर पर बसे गांव के किसानों के खाते में भी पहुंच गया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में चौड़ी सड़कों का निर्माण शुरू किया था लेकिन मोदी सरकार ने उसे तेजी से आगे बढ़ाया है। राजनाथ द्वारा अपने संबोधन में पांच नाम आने से पुराने कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे।
किसानों की पाई-पाई का हिसाब होगा
गृहमंत्री ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ मिलकर अपने पूर्व सांसद एवं चीनी मिल मालिक जवाहर जायसवाल को बरगलाया और जेएचवी चीनी मिल बंद करा दी। सपा-कांग्रेस सोचती हैं कि इससे किसान डर कर उन्हें वोट करेंगे। भाजपा सरकार ने जवाहर जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनकी जमीनों की नीलामी शुरू कराई। किसानों की पाई-पाई का हिसाब होगा। मिल अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।