फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान को कांग्रेस का प्रदर्शन

बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान को कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 22 Dec 2018 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य  के भुगतान को कांग्रेस का प्रदर्शन
बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान को कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान सहित अन्य मांगों के समर्थन में कांग्रेस की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि महराजगंज जनपद कृषि प्रधान क्षेत्र हैं। यहां खेती ही लोगों के आय का प्रमुख जरिया है। लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है। भाजपा सरकार ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान तथा उपज का दो गुना दाम दिलाने का वादा किया था लेकिन सरकार को अपने वादे पर भी ध्यान नहीं दे रही है। गड़ौरा चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य आज तक नहीं दिया। यही नहीं, मिल में गन्ने की पेराई भी अब तक चालू नहीं हुई है। इसके चलते किसानों को औने पौने दाम क्रेशरों पर अपना गन्ना बेचने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि किसान अपने धान को बेचने के लिए क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। धान क्रय करने वाले केंद्र प्रभारी मनमानी पर उतारू हैं। ऐसे में किसानों को बिचौलियों के हाथों धान बेचना मजबूरी हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र, विधि नारायण वर्मा, गोपाल शाही, अशोक पटेल, नूर आलम, अफजल अब्बासी, मुन्नी उपाध्याय, घनश्याम गुप्ता, मुद्रिका प्रसाद, विजय अंगारा, जग्गू प्रसाद, ज्ञानेंदू पटेल, इसरायल, वीरेंद्र पांडेय, त्रियुगी पटेल, मुहम्मद रिजवान, देवेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed