{"_id":"59b589584f1c1bf27f8b5c50","slug":"121505069400-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत कर्मियों का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत कर्मियों का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठीभार। सिसवा नगर निकाय में वरिष्ठता क्रम को अनदेखी और शासनादेश के विरुद्ध विवादित सहायक लिपिक को वरिष्ठ लिपिक नियुक्त करने के विरोध में रविवार को भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन जारी रखा। गुरुवार से चल रहे प्रदर्शन के चौथे दिन भी नगर पंचायत कर्मियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर कार्य किया। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की सिसवा बाजार इकाई के लोगों ने कार्यालय में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की ईओ से मांग रखी है। जब तक मांग को पूरा नहीं होती, विरोध जारी रहेगा।
शकील अहमद ने कहा कि वरिष्ठता क्रम में वरिष्ठ लिपिक दुर्गा प्रसाद को अधिकार दिए जाने की मांग की गई थी। परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। और नहीं तो जलकल के सहायक लिपिक विष्णु प्रसाद को वरिष्ठ लिपिक बना दिया गया। इस फैसले से आहत कर्मचारी गुरुवार से ही बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कपिलदेव भारती, विनोद जायसवाल, जयनारायण, सतेंद्र, रामू, साजन, गीता देवी, राकेश पांडेय आदि कर्मचारी मौजूद रहे।