फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12 schools of the district selected in PM Shri Yojana

Maharajganj News: जिले के 12 स्कूल पीएम श्री योजना में चयनित

Sun, 07 Apr 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
12 schools of the district selected in PM Shri Yojana
महराजगंज। जिले में पीएमश्री योजना का दायरा बढ़ता जा रहा है। वित्तीय सत्र 23-24 में 13 तो 24-25 के लिए 12 स्कूल चयनित हुए हैं। इनमें विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छी सुविधा दी जाएगी। इस बार योजना के लिए 150 से अधिक परिषदीय स्कूलों ने आवेदन किया था। 12 स्कूलों को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

योजना के तहत पुराने स्कूलों को उच्चीकृत करने, स्कूली ढांचे को आधुनिक व सुंदर बनाने, कक्षाओं को स्मार्ट बनाने व खेल सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य करना है। साथ ही बाल वाटिका व अलग शौचालय बनेंगे। शासन की ओर से हर स्कूल में 20 लाख से 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे तथा सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पूर्व में स्कूल के हुए कार्यों का आकलन किया जाएगा, जिसके अनुसार धन दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इससे सीधे तौर पर 3,000 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

ये स्कूल हुए चयनित
पीएम श्री योजना की नई सूची में पूमावि महादेवा, कंपोजिट स्कूल कूड़वा मुड़कटिया, पूमावि रामपुर मीर, कंपोजिट शेषपुर, बरवा कला कंपोजिट, पूमावि कोल्हुई, पूमावि बेलवा, कंपोजिट नरकटहा, पूमावि फरेंदा बुजुर्ग, पूमावि मांसाछापर, पूमावि केवलपुर खुर्द, पूमावि गिरहिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार चयनित हुए संतृप्त
प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़, प्राथमिक विद्यालय घीवपीड़, प्राथमिक विद्यालय खुशहालनगर, प्राथमिक विद्यालय लालपुर कल्याणपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवां राजा, प्राथमिक विद्यालय परसामलिक, प्राथमिक विद्यालय ढढ़ौली व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा बाजार, प्राथमिक विद्यालय बहरौली, प्राथमिक विद्यालय मुड़िला चौधरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय उंटी खास और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठाकुर नगर चयनित थे जो संतृप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed