{"_id":"68bde1e85c27d531fd015118","slug":"12-new-culverts-will-be-built-on-the-big-canal-at-a-cost-of-six-crores-people-will-get-relief-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-159001-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बड़ी नहर पर छह करोड़ से बनेंगी 12 नई पुलिया, लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बड़ी नहर पर छह करोड़ से बनेंगी 12 नई पुलिया, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
मौलागंज में बड़ी नहर पर बना पुल क्षतिग्रस्त।
महराजगंज। जिले के सदर तहसील क्षेत्र से होकर गुजर रही बड़ी नहर पर 12 जर्जर पुलिया के स्थान पर नई पुलिया बनेगी। निर्माण अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रारंभ होगा। इस पर कुल छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। जर्जर पुलियों के बनने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, जिले के सदर तहसील क्षेत्र से होकर महराजगंज रजवाहा बड़ी नहर गुजर रही है। इस नहर से हजारों एकड़ खेतों में सिंचाई की व्यवस्था होती है। लेकिन वर्तमान में इस नहर पर स्थित 12 पुलिया की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। किसानों को पुलिया जर्जर होने के कारण खेतों में पहुंचने में बहुत परेशानी होती है। इससे लोगों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताती रहती है।
इस समस्या को देखते हुए सिंचाई विभाग प्रथम की ओर से इन जर्जर पुलियों के स्थानों पर नया बनाने के लिए फैसला किया और डीपीआर तैयार कर इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा था। इसकी मंजूरी मिलने के बाद मार्च माह में पुलियों के निर्माण के लिए निविदा निकाली गई और टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामित संबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से बांड बनाने की कयावद शुरू की गई।