फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12 lakh fraud committed by creating fake website, accused arrested

Maharajganj News: फर्जी बेवसाइट बनाकर 12 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
12 lakh fraud committed by creating fake website, accused arrested
महराजगंज। गुगल पर फर्जी बेवसाइट बनाकर लोगों से करीब 12 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस और साइबर की संयुक्त टीम ने सोमवार को परतावल बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 10 एटीएम और चार सिम कार्ड और नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन

टीम ने बरामद सामानों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार सिंह उर्फ शनि अपने कुछ सहयोगियों के साथ टाटा सोलर प्लांट सुल्तानपुर के वेबसाइट की तरह ही गूगल पर फर्जी बेवसाइट बनाकर होस्ट कर दिया था। इतना ही नहीं यह फर्जी वेबसाइट गूगल पर सर्च करते ही खुल जाता था।
विज्ञापन

इसमें ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन शिप फॉर्म भी भरने के लिए आ जाता था। ऐसे में उक्त बेवसाइट पर कई लोगों ने फॉर्म भरा। जहां पर आरोपियों ने फॉर्म भरने के दौरान कई प्रकार के चार्ज के नाम पर लोगों के खाते से 12 लाख की ठगी कर ली। इतना ही नहीं फॉर्म भरने वालों से अभी आरोपी ठगी करने के लिए 40 लाख रुपये का और डिमांड कर रहे थे। गनीमत रहा कि इसी बीच सदर थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद निवासी कृष्णागर यादव को जालसाजी की आशंका हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित कृष्णागर यादव की तहरीर पर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जो अभी भी जेल में बंद हैं। जबकि तीसरा आरोपी दीपक कुमार सिंह उर्फ शनि फरार चल रहा था। इसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस की मदद से परतावल बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं ठगी में शामिल तीसरे आरोपी दीपक कुमार सिंह उर्फ शनि को भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed