फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12 corona positive found

जिले में 12 कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 18 Jun 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
12 corona positive found
जिले में 12 और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

पांच लोगों ने कोरोना से जंग जीती
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को फिर 12 कोरोना पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 56 हो गई है। वहीं पांच लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना के कुल केस 130 हो चुके हैं। संक्रमितों का इलाज पुरैना कोविड केयर अस्पताल में किया जा रहा है। यहां शिफ्टवार 25-25 मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। उनके द्वारा पॉजिटिव मरीजों की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 14 व 15 जून को भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट बुधवार की देर रात मिली, जिसके अनुसार जांच में 12 नमूने पॉजिटिव मिले हैं। एक मरीज भैसी, एक बड़हरा रानी, एक बासपार ढेकही, एक निचलौल, एक बिचला टोला सिसवा, एक पकड़ी सिसवा बाजार, दो चैनपुर घुघुली, एक खरवार कैंपियरगंज, एक मुजहना, एक कुईया, एक पनियरा का निवासी हैं, जिन्हें इलाज के लिए कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। अब जिले में कुल कोरोना के मामले 130 हो गए हैं। वहीं 5 लोग कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। स्वस्थ होने वालों में दो निचलौल के तथा 1-1 घुघुली, परतावल, पनियरा के निवासी हैं। अब डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 71 हो गई है, जबकि तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

550 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई
सदर ब्लॉक के बड़हरारानी गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद बीसीपीएम लवली वर्मा ने टीम के साथ गांव का सर्वे किया। सभी लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ ही मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने का सुझाव दिया। बीसीपीएम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। एक-दूसरे से दूरी बनाए रखें। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर ग्रामसभा के विशेषरपुर में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद गांव को सील कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 550 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। मुजहना गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने गांव को सील कराते हुए आने जाने पर रोक लगा दी। एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि टीम ने संक्रमित के संपर्क में आए 11 लोगों को चिन्हित किया है, जिनको जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित के परिवार के सभी सदस्य क्वारंटीन
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर ग्रामसभा के विशेषरपुर में कोरोना पॉजिटिव संक्रमित आशा के परिवार के सभी 10 सदस्यों को बृृहस्पतिवार को जांच के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। नमूने लेने के बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया है।

------------
331 प्रवासी मजदूरों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बने आश्रय केंद्र में बृहस्पतिवार को 331 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें रोडवेज की बस व प्राइवेट वाहनों से आए लोग भी शामिल हैं। आश्रय केंद्र पर पहुंचे एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक कुमार मिश्र ने थर्मल स्क्रीनिंग का जायजा लिया। बीईओ हेमवंत कुमार ने एवं ब्लॉक व राजस्व कर्मचारियों ने कामगारों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed