फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है-राजनाथ

भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है-राजनाथ

Fri, 17 May 2019 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है-राजनाथ
देश को समृद्धशाली बनाना ही भाजपा का लक्ष्य : राजनाथ
विज्ञापन


फोटो:-
निचलौल में केंद्रीय गृह मंत्री ने पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में की सभा

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भाजपा सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करती है। पार्टी का एक ही लक्ष्य है देश को समृद्धशाली बनाना। कांग्रेस देश को तोड़ने वालों के साथ खड़ी है। वह कहती है सरकार बनी तो हम देशद्रोह के कानून को खत्म कर देंगे। केंद्र में पुन: भाजपा की सरकार बनने पर देशद्रोह कानून और इतना सख्त बनाया जाएगा कि देशद्रोह की बात सोचने से पहले ही ऐसे लोगों की रूह कांप उठे। हमने पांच साल सबका साथ सबका विकास की नीति पर सरकार चलायी और देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। भाजपा देश को धनवान ही नहीं बलवान और ज्ञानवान भी बनाना चाहती है।
ये बातें गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में निचलौल के राजा रत्न सेन इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष हताश है। इस कारण उन पर निजी हमले किए जा रहे हैं। लोकतंत्र में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति व्यक्ति नहीं संस्था होते हैं। विपक्ष लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को धूमिल करने में जुटा हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को परमाणु संपन्न देश बनाया तो नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष संपन्न बनाया। पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया। मैं नहीं कहता कि आज से पहले इस देश में काम नहीं हुआ लेकिन हमारे और उनके काम का तरीका अलग था। प्रधानमंत्री आवास योजना कांग्रेस ने शुरू की और 2008 से 2014 तक देश में महज 25 लाख लोगों को घर दिया। लेकिन भाजपा की सरकार बनी तो पांच सालों में एक करोड से अधिक घर बनाए गए। आजादी के बाद से 2014 तक देश में 12 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए। भाजपा ने पांच साल में भाजपा के उज्ज्वला से 13 करोड़ परिवारों को कनेक्शन मिला। देश में सड़कों का विकास अटल बिहारी ने शुरू किया था, जिसे मोदी सरकार ने तेजी से आगे बढ़ाया। उन्होंने कांग्रेस के न्याय योजना पर तंज कसते हुए कहा कि 55 सालों तक राज करने वाली कांग्रेस अब गरीबों के साथ न्याय करने की बात कर रही है। उन्होंने सपा बसपा पर भी तीखा हमला बोला और नेता नेतृत्व विहीन होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



फोटो:-
मोदी के नाम पर मांगे वोट
भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों का किया बखान
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। राजारत्न सेन इंटर कालेज के मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला और देश बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लोगों से वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ महराजगंज का चुनाव नहीं है, यह देश का चुनाव है। आपका एक एक वोट देश की दिशा तय करेगा। आपसभी को मजबूत सरकार चाहिए या फिर कमजोर। यह आपको तय करना है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, दूसरी तरफ समूचा विपक्ष। जिनके पास न नेता है न नीति है और न ही उनकी नियत साफ है। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाकर लोगों से वोट की अपील की।
बलरामपुर के विधायक पलटू राम ने कहा कि दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार दूसरी बार देश में बनने जा रही है। जनसभा को विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद अग्रहरी, पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र मणि आदि ने संबोधित किया। विधायक सिसवां प्रेमसागर पटेल, विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान, कृष्णगोपाल जायसवाल, पूर्व विधायक अवनीन्द्र नाथ द्विवेदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभाकर द्विवेदी, राहुल चौधरी, रोहन चौधरी, नरसिंह पांडेय, समीर त्रिपाठी, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, गिरधारी गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार जायसवाल व उदयभान मल्ल आदि मौजूद रहे।



लोगों को रास आया भोजपुरी अंदाज
निचलौल में अपनी चुनावी सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने 29 मिनट के संबोधन में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से लेकर देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा के साथ साथ गांव गरीब किसानों मजदूरों की बात कह लोगों में अलग छाप छोड़ी। संबोधन के अंतिम क्षणों में भोजपुरी में जनता से उनका संवाद लोगों को खूब भाया। उन्होंने कहा कि तब अब हम चलत बानी, पर लोगों ने जब नहीं कहा तो वो हंस पड़े और भोजपुरी में ही तब बताओ अउर केतना देर इहां खड़ा रहीं, हमहूं के भोजपुरी आवेला, हमरो तोहने लोग लेखा घर परिवार बाटे, हम कौनों विदेश के नाहीं हईं। यह कहकर उन्होंने स्थानीय लोगों के जेहन में उतरने की कोशिश की। जनसभा के बाद सभा स्थल से लौटते वक्त लोगों के बीच राजनाथ सिंह के भोजपुरी अंदाज की चर्चा खूब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed