{"_id":"5cbb6e74bdec22068c42b325","slug":"11555787380-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एईएस के दो मजीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एईएस के दो मजीज भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में एईएस के दो मरीज भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला अस्पताल में जनवरी से अब तक जेई-एईएस के कुल सात मरीज भर्ती हुए हैं। इस बीच शनिवार को जिला अस्पताल में एईएस के दो मरीज भर्ती हुए। उधर, इसी वार्ड में बुखार, दस्त, पेट दर्द के भी 10 मरीज भर्ती हैं।
सीएमएस डॉ. आरबी राम ने बताया कि जिला अस्पताल में एक जनवरी से अब तक जेई-एईएस के कुल सात मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से तीन मरीजों को जिला अस्पताल से इलाज के बाद घर भेज दिया है जबकि दो मरीजों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। इनके अलावा जिला अस्पताल में कैंपियरगंज के ओम गिरी (3) पिपरानरायन निवासी महेश (8) का इलाज चल रहा है। इनके अलावा वार्ड में बुखार, दस्त, झटका, पेट दर्द से पीड़ित ऋषभ, ऋषिकेश, कृष, ज्योति, निलेश, पूजा, शिवप्रिया, अरबाज, अमरजीत, ईश मोहम्मद सहित 10 अन्य मरीजों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।