{"_id":"596374ed4f1c1bd1528b46aa","slug":"11499690221-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम ड्रेस वितरण व पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम ड्रेस वितरण व पौधरोपण
Updated Mon, 10 Jul 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा (महराजगंज)। प्राथमिक विद्यालय बरातगाढ़ा में सोमवार को दिन में ड्रेस वितरण और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को नि:शुल्क ड्रेस वितरण विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों को दो सेट नि:शुल्क ड्रेस दिया गया। विधायक ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में है। परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसके अंतर्गत आकर्षक ड्रेस का वितरण किया जा रहा है। ड्रेस से बच्चों के अंदर समानता का बोध कराता है। अभिभावकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अभिभावक, शिक्षक और बच्चे मिलकर प्रयास करे तो बच्चों का भविष्य सवर जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट पर सभी को विचार करना होगा। शिक्षकों को आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक करे ताकि बच्चों का भविष्य संवर सके। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा किए। कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद यासीन, विवेका पांडेय, राजेश जायसवाल, गणेश निषाद, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर संजय मिश्रा, राघवेंद्र तिवारी, विजय श्रीवास्तव, बृजेश विश्वकर्मा, श्रीचंद, प्रेमचंद, आनंदपाल गौतम सहित अनेक लोग रहे।
विज्ञापन