{"_id":"68643a78a4871c317f07d033","slug":"114-units-on-the-ground-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-153369-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घूमा विकास का पहिया...धरातल पर 114 इकाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घूमा विकास का पहिया...धरातल पर 114 इकाइयां
Wed, 02 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। औद्योगिक इकाइयां धरातल पर दिख रहीं है। मेडिकल शिक्षा, उत्पादन इकाई, होटल समेत अन्य उद्योग धंधे आगे बढ़ रहे हैं।
गुजरे वक्त में औद्योगिक विकास के नाम पर सिर्फ ईंट-भट्ठे व राइसमिल हुआ करते थे, लेकिन सरकार की ओर से मिले प्रोत्साहन से जिले में औद्योगिक विकास को गति मिली। वर्ष 2023 से अब तक 1746.29 करोड़ की 184 यूनिट का एमओयू हुआ है। इसमें 70 परियोजनाओं का धरातल पर लाने का प्रयास जारी है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@ 4.0 के अंतर्गत एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल 300 करोड़ से बन कर संचालित है।
वहीं राइस मिल की 56 इकाइयां कुल 187 करोड़, होटल एवं रिसॉर्ट की 12 इकाइयों पर 90.8 करोड़, एजुकेशन सेक्टर में नौ कॉलेज 29 करोड़ से, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज में 12 इकाइयों पर 38.4 करोड़, वेयर हाउस/गोडाउन की पांच इकाइयां 23.9 करोड़ में, मेडिकल उपकरण बनाने वाली तीन इकाइयां 6.55 करोड़ में, पोल्ट्री/गोट फार्मिंग की सात इकाइयां कुल सात करोड़ व अन्य विविध उद्योग की सात इकाइयां 17.8 करोड़ के निवेश से काम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंवेस्टर्स समिट में साइन हुए एमओयू के बाद से पयर्टन सुविधाएं बढ़ रही हैं। अब तक 1746.29 करोड़ निवेश हो चुका है। तीन बड़े होटल एवं रिसॉर्ट बनकर संचालित हो रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार को पंख लगने के साथ ही आसपास के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। नेपाल जाने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए महराजगंज रूकने का उत्तम स्थान मिल रहा है।
पर्यटकों के लिए कप्तानगंज मार्ग पर पटखौली के पास 22 करोड़ रुपये की लागत से रिसाॅर्ट बना है। करीब पांच एकड़ भूमि में फैले रिसाॅर्ट में पर्यटकों की सुख-सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था है। वाटर पार्क, स्वीमिंग पुल, कमरे, रेस्टोरेंट है। नौकायन की भी सुविधा जल्द मिलेगी।
गुजरे वक्त की बात करें तो यह क्षेत्र रिसॉर्ट बनने के पहले सुनसान रहता था। अब चहल-पहल बढ़ गई है। अभी पर्यटक नहीं आ रहे हैं, लेकिन आसपास के लोग देखने जरूरत आते हैं। इन दिनों यहां लोगों की अधिक भीड़ लगती है।
शहर के नए हिस्से में जुड़े महुअवा ढाले पर एक स्क्रीन का सिनेमाहाल बना है। वर्तमान में यह संचालित हो रहा है। अभी मॉल तैयार हो चुका है। करीब 10 करोड़ रुपये इस परियोजना की लागत है।
सिटीजन फोरम के महासचिव विमल पांडेय ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में साइन हुए एमओयू से जिले में पर्यटन सुविधाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
गुजरे वक्त में औद्योगिक विकास के नाम पर सिर्फ ईंट-भट्ठे व राइसमिल हुआ करते थे, लेकिन सरकार की ओर से मिले प्रोत्साहन से जिले में औद्योगिक विकास को गति मिली। वर्ष 2023 से अब तक 1746.29 करोड़ की 184 यूनिट का एमओयू हुआ है। इसमें 70 परियोजनाओं का धरातल पर लाने का प्रयास जारी है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी