फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   केंद्र पर नकल हुई तो होगी कार्रवाई

केंद्र पर नकल हुई तो होगी कार्रवाई

Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
केंद्र पर नकल हुई तो होगी कार्रवाई
केंद्र पर नकल हुई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने गुरुवार को यूपी बोर्ड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को आगाह किया कि किसी भी केंद्र पर नकल की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएम व एसपी ने टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज खुटहा, राजकीय इंटर कॉलेज, पनियरा इंटर कॉलेज तथा राम कुमार इंटर कॉलेज पनियरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया तथा वीडियो रिकार्डर भी देखा। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को आगाह किया कि किसी भी तरह से कक्षा में नकल कराए जाने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की प्रथम पाली में अंग्रेजी और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा थी। इस बीच गुरुवार को हाईस्कूल के 3742 और इंटरमीडिएट के 105 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 41179 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 37437 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे जबकि 3742 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा के लिए कुल 1246 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1141 विद्यार्थी उपस्थित थे और 105 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed