फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बुद्ध से कबीर तक यात्रा का नौतनवां में जोरदार स्वागत

बुद्ध से कबीर तक यात्रा का नौतनवां में जोरदार स्वागत

Fri, 15 Feb 2019 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध से कबीर तक यात्रा का नौतनवां में जोरदार स्वागत
‘बुद्ध से कबीर तक’ यात्रा का स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। लुंबिनी से गुजरात के डीजीपी डॉ. विनोद कुमार मल्ल के नेतृत्व में शांति, एकता, करुणा, भाईचारा व समानता का संदेश लेकर निकली ‘बुद्ध से कबीर तक’ यात्रा का गुरुवार को राजीव गांधी पीजी कॉलेज में स्वागत किया गया। इस मौके पर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान बुद्ध व कबीर के विचारों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरूआत नगर पालिका के अध्यक्ष गुड्डू खान ने किया। प्रारंभ में कॉलेज के शिक्षकों ने एकता व समानता पर आधारित गीत गाए। डीजीपी डॉ. विनोद ने कहा कि परुषों व महिलाओं को बराबर का हक मिलना जरूरी है। यह बहुत ही आवश्यक है कि समावेशी समाज की रचना हो। जिसमें सभी को बराबर हक मिलेे। बुद्ध से कबीर तक आंदोलन का उद्देश्य समाज में सभी को बराबरी का हक दिलाना है। जाति, धर्म, लिंग, भाषा के आधार पर भेदभाव खत्म होना चाहिए। बुद्ध और कबीर ने हमेशा बराबरी की बात की थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 125 सदस्यों के साथ लुंबिनी से निकली चार दिवसीय यह यात्रा 15 फरवरी को रामाभार स्तूप कुशीनगर, 16 को कबीर के समाधि स्थल मगहर एवं 17 को गोरखपुर विश्वविद्यालय केे दीक्षा भवन पर पहुंचेगी। जहां आयोजित सेमिनार व कबीर संगीत के साथ यात्रा का समापन होगा। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्रवक्ता रविलाल ने की। इस मौके पर आईएएस अधिकारी अनुराधा मल्ल, चीफ कस्टम कमिश्नर मुंबई सुनील मल्ल, फादर आनन्द, जागृति राही, अजीत पांडेय, शैलैन्द्र कबीर, सर्वेश सिंह, कॉलेज के प्राचार्य जसवंत पांडेय, जयप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed