{"_id":"5c6465ecbdec224db8526e55","slug":"111550083564-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
निचलौल-ठूठीबारी मार्ग के गड़ौरा मिल गेट के पास हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। गडौरा चीनी मिल गेट के पास मंगलवार की देर रात मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रौतार निवासी राकेश यादव (35) बीती रात बाइक से अपनी मां को मामा टोड़ई यादव के घर ग्राम सभा भरवलियां छोड़कर कर वापस गांव जा रहा था। गड़ौरा मिल गेट के समीप निचलौल की तरफ से आ रहे एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक चालक राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। राकेश के तीन बच्चे हैं। एक बेटी एवं दो बेटे हैं। राकेश दो भाईयों में सबसे छोटा था। जो पेशे से चालक था। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।