{"_id":"685460d2406f0f349b06b730","slug":"11-pillars-were-demolished-new-construction-will-be-done-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-152304-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 11 पिलर तोड़े गए, नए सिरे से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 11 पिलर तोड़े गए, नए सिरे से होगा निर्माण
Fri, 20 Jun 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील परिसर में वादकारी कक्ष निर्माण में बड़े पैमाने पर मानक और गुणवत्ता की अनदेखी के विरोध में विगत कई दिनों से चल रहे अधिवक्ताओं के न्यायालय बहिष्कार से ठेकेदार बैकफुट पर आ गया। बृहस्पतिवार को वादकारी कक्ष के निर्माण के लिए बनाए गए सभी 11 पिलर जांच के बाद तोड़ दिए गए। अब वहां नए सिरे से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव और सचिव शमसुद्दीन खान ने कहा कि नौतनवा तहसील में लाखों रुपये की लागत से वादकारी कक्ष बनाने में ठेकेदार मानक और गुणवत्ता के विपरीत कार्य कराकर विधायक निधि का दुरुपयोग कर रहा था।