फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   11 farmers fined for burning stubble

Maharajganj News: पराली जलाने पर 11 किसानों पर जुर्माना

Wed, 22 Nov 2023 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
11 farmers fined for burning stubble
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार के 11 किसानों पर पराली जलाने के मामले में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत आर्थिक दंड लगाया गया। लेखपाल कानापार शैलेंद्र सहानी ने बताया कि मौके पर जांच करने के बाद जांच टीम ने ग्राम सभा कानापार निवासी द्वारिका, परमानंद, हरिभजन, शंकर, रामरती, रामबेलास, गंगा, झीनक, महादेव, मुन्नालाल आशुतोष समेत कुल 11 लोगों पर खेत की पराली जलाने के मामले में रुपया 2500 का जुर्माना लगाया गया। संवाद
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन

पराली जलाने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन : बीडीओ
-पराली न जलाने को लेकर किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को पराली न जलाने को लेकर खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने बैठक किया। इसमें सफाई कर्मचारी व ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर शासन गंभीर है। पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ग्राम प्रधान, सचिव व सफाई कर्मचारी लोगों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करें। प्रशासन सभी किसानों पर सेटेलाइट से नजर बनाए हुई है। अधिकांश जगहों पर मुकदमा दर्ज कर जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव ने बताया कि सफाई कर्मचारी पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को बताए, जिससे पराली जलाने की घटना पर अंकुश लगाया जा सके।
इस दौरान सचिव विनोद वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सफाईकर्मचारी संघ विजय सहानी, धर्मेद्र निषाद, धनंजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed