{"_id":"6aeb9c83ddfd9907a6048f9a","slug":"11-establishments-inspected-11-samples-of-food-items-including-khoa-milk-solids-collected-and-sent-to-the-laboratory-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-188644-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिवाली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, 180 किलो दूषित खोआ-मिठाई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिवाली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, 180 किलो दूषित खोआ-मिठाई नष्ट
विज्ञापन
महराजगंज। दिवाली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को जिले में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान महराजगंज, सिसवा बाजार और सोनौली में मिठाई की दुकानों समेत 11 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। मौके पर 180 किलोग्राम दूषित खोआ और छेना मिठाई नष्ट कराई गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की अंतरजनपदीय टीम ने महराजगंज नगर में एक मिठाई कारखाने का निरीक्षण किया। यहां से खोआ का नमूना लेने के साथ 130 किलोग्राम दूषित खोया नष्ट कराया गया। इसके अलावा एक स्वीट्स, फास्टफूड एवं रेस्टोरेंट से खोआ व दूसरी मिठाई की दुकान से खोआ और बेसन के लड्डू के नमूने लिए गए। एक अन्य दुकान से बूंदी और बूंदी के लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। यहां 50 किलोग्राम दूषित छेना मिठाई नष्ट कराई गई।
टीम ने सिसवा बाजार में एक स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट से पनीर और बेसन के लड्डू के नमूने लिए। वहीं, एक अन्य दुकान को खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए सूचना प्रस्तावित की गई। उधर, सोनौली में जनपदीय टीम ने तीन मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर खोया के नमूने लिए।
विज्ञापन
प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य केके उपाध्याय ने बताया कि दिवाली को देखते हुए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।