{"_id":"5f2d99ab8ebc3e3cc2056ebd","slug":"108-corona-positive-found-maharajganj-news-gkp3609996145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 108 कोरोना पॉजिटिव मिले, 16 स्वस्थ हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 108 कोरोना पॉजिटिव मिले, 16 स्वस्थ हुए
विज्ञापन
महराजगंज में 108 कोरोना पॉजिटिव मिले
संक्रमितों में सर्वाधिक नौतनवां क्षेत्र के लोग
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार तेज हो गई है। शुक्रवार को सर्वाधिक 108 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 16 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना के मामले 1129 हो चुके हैं, जिसमें से 600 सक्रिय हैं। वहीं 519 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 10 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि 108 कोरोना पॉजिटिव शुक्रवार को मिले हैं, जिसमें नौतनवां ब्लॉक में 41, घुघली 10, सिसवा 16, परतावल 3, पनियरा 1, निचलौल 10, मिठौरा 2, महराजगंज के 20 पॉजिटिव शामिल हैं। इसके अलावा पांच अन्य भी शामिल हैं। संक्रमितों में 104 लोगों को होम आइसोलेसन में रखा गया है, जबकि अन्य संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में जांच प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। अब तक 20036 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।