फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रश्न पत्र में देरी पर छात्रों ने की तोड़फोड़

प्रश्न पत्र में देरी पर छात्रों ने की तोड़फोड़

Wed, 14 Feb 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रश्न पत्र में देरी पर छात्रों ने की तोड़फोड़
छात्र - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। प्रथम पाली में मंगलवार को इंटरमीडिएट कालेज कोटा मुकुंदपुर परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र देर से मिलने और बैठने की व्यवस्था में परिवर्तन से खफा छात्रों ने जमकर तोड़-फोड़ की। छात्रों ने कुर्सी मेज के साथ ही सीसीटीवी को भी तोड़ दिया। छात्रों के तेवर को देख प्रधानाचार्य ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। सूचना बाद में पहुंचे डीआईओएस और पुलिस ने छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराया।
मंगलवार को इंटर कॉलेज कोटामुकुंदपुर में हाईस्कूल गणित और इंटर गृह विज्ञान की प्रथम पाली की परीक्षा देने छात्र निर्धारित समय पर पहुंचे। छात्रों का आरोप है कि बैठने की व्यवस्था को अचानक बदल दिया गया जिससे देरी हुई। यहीं नहीं प्रश्नपत्र बांटने में भी देरी की गई। छात्रों के मुताबिक कॉलेज में बैठने की व्यवस्था में परिर्वतन कर दिया गया था। कहीं सूची भी चस्पा नहीं की गई थी। ऐसे में स्थान को ढूंढने में काफी समय लगा। जब बैठने को जगह मिल गई तो हाईस्कूल गणित का प्रश्नपत्र बांटने में देरी की गई। बहरहाल यह लापरवाही देख छात्र कुछ देर तो खामोश रहे लेकिन जैसे ही परीक्षा का समय व्यतीत हुआ त्यों ही कालेज में तोड़फोड़ करने लगे। सीसीटीवी और बेंच को तोड़ दिया गया। छात्रों का उग्र रूप देखकर प्रधानाचार्य द्विवेज कुमार पांडेय परेशान हो गए। अपने आपको छात्रों से घिरा देख वह अपने कार्यालय में चले गए और फाटक बंद कर लिया। नारेबाजी कर रहे छात्र प्रधानाचार्य कक्ष के फाटक को तोड़ने लगे। प्रधानाचार्य ने डीआईओएस को इस मामले की जानकारी दी। मौके पर डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, सीओ सदर एमपी सिंह, तहसीलदार केशव चंद, कोतवाल रामदवन मौर्य पहुंचे। इसके अलावा पुलिस भी बड़ी संख्या में पहुंची। डीआईओएस ने छात्रों को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ। सर्तकर्ता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था केंद्र पर बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य द्विवेज कुमार पांडेय ने बताया कि छात्र बेवजह हंगामा किया। नकल विहीन परीक्षा कराने को ध्यान में रखते हुए बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों को समझाबुझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed