{"_id":"5a05b4b64f1c1b156b8b503e","slug":"101510323382-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों झोंकी ताकत, ढ़ोल नगाड़ों के साथ थिरके उठे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों झोंकी ताकत, ढ़ोल नगाड़ों के साथ थिरके उठे समर्थक
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले के सात निकायों में नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को अध्यक्ष व सदस्य के चुनाव के ळिए कुल 269 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें से 48 ने अध्यक्ष और 221 ने सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन किया। नामांकन के अंतिम दिन आने वाली प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ को देखते हुए जिला व तहसील मुख्यालयों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। कई प्रत्याशी जुलूस की शक्ल में पहुंचे। समर्थक ढोल नगाड़े बजाते हुए प्रत्याशी के साथ जिला व तहसील मुख्यालय पहुंचे। समर्थकों की भीड़ व जुलूस के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जाम में फंसे लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताकत का एहसास कराया। सांसद, विधायक, पार्टी जिलाध्यक्ष के साथ प्रत्याशी व समर्थकों के हुजूम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रत्याशियों के साथ पहुंचे समर्थकों को बैरिकेडिंग के पास रोक दिया गया। महराजगंज नगर पालिका से अध्यक्ष पद के 6, नौतनवां से 7, फरेन्दा से 5, निचलौल से 9, सिसवा से 5, सोनौली से 10 और घुघली से 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सदस्य पद के लिए फरेन्दा से 29, महराजगंज से 52, निचलौल से 47, सिसवा से 37, नौतनवां से 37 नामांकन दाखिल हुआ। इसके अलावा सोनौली और घुघली में सदस्य पर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
महराजगंज नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल जायसवाल ने नामांकन किया। उनके साथ सांसद पंकज चौधरी, विधायक सदर जय मंगल कन्नौजियां, प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला समेत तमाम कार्यकर्ता थे। कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों को बैरिकेंडिग के पास ही रोक दिया गया। वहीं, निर्दल प्रत्याशी राजेश मद्धेशिया, होसिला प्रसाद, अफजल अब्बाशी, नौशाद ने भी नामांकन दाखिल किया। नगर पालिका के 25 वार्डों से सदस्य के चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। घुघली से अध्यक्ष पद के लिए उर्मिला, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार, संतोष, इंदू, सुलोचना, शीला ने निर्दल पर्चा भरा।
विज्ञापन
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को नौतनवां तहसील में बने नामांकन केंद्र पर अध्यक्ष पद के लिए सात एवं सोनौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिये 10 लोगों ने नामांकन किया। नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये भाजपा प्रत्याशी जगदीश गुप्त ने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए सपा की महिला उम्मीदवार रजनी देवी ने भी पर्चा दाखिल किया। इस दौरान पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए बसपा से दिलीप गुप्ता ने नामांकन किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद प्रसाद भी मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए एनसीपी से मोतीलाल गौड़ ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव सतीश चतुर्वेदी मौजूद रहे। वहीं अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी के रूप में महिला उम्मीदवार सरोज देवी, राजेंद्र जायसवाल एवं ओमप्रकाश जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया। सदस्य पद के 37 पर्चे दाखिल हुए। सोनौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिये भाजपा उम्मीदवार सुनीता जायसवाल ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस उम्मीदवार हुमा नुसरत ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वसीम खान मौजूद रहे। एनसीपी से शारदा देवी ने नामांकन दाखिल किया। सोनौली से अध्यक्ष पद के लिये निर्दल प्रत्याशी के रूप में मंजू जायसवाल, आशा सिंह, सुलोचना देवी, गीता, पुष्पा जायसवाल, शबनम यादव, जोहरा खातून ने नामांकन दाखिल किया।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत निचलौल से अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों ने चार सेट पर्चा खरीदा। नगर पंचायत निचलौल से अध्यक्ष पद के लिे नौ लोगों ने 19 पर्चे दाखिल किए। भाजपा से अनिल वर्मा ने तीन सेट, सपा से शिवनाथ मद्धेशिया ने तीन सेट, बसपा से प्रदीप कसौधन ने दो सेट, कांग्रेस से विश्वनाथ मद्धेशिया ने चार सेट, एनसीपी से अजय जायसवाल ने दो सेट, संतोष सिंह ने दो सेट, नूरलैंड ने एक सेट, सावित्री देवी ने एक सेट, सिराजुद्दीन ने एक सेट पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद के लिए 6 पर्चों की बिक्री हुयी। सदस्य पद पर 47 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत सिसवा से अध्यक्ष पद के लिये 5 प्रत्याशियों ने 11 सेट पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा से रागिनी देवी के अलावा किरन देवी, प्रियंका, संगीता, संध्या देवी आदि शामिल रहीं। सिसवा से सदस्य पद के लिए 4 पर्चों की बिक्री हुई तथा 37 पर्चे दाखिल हुए।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान जुलूस के साथ कस्बे का भ्रमण करते हुए प्रत्याशी गाजे-बाजे के साथ तहसील परिसर पहुंचे और नामांकन किया। नामांकन के दौरान विधायक के अलावा पूर्व विधायक व अन्य प्रमुख दलों के नेता मौजूद रहे। नगर पंचायत आनंद नगर के भाजपा प्रत्याशी राजेश जायसवाल के साथ विधायक बजरंग बहादुर सिंह समर्थकों के साथ पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी गाजे बाजे के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर नामांकन किया। समाजवादी पार्टी से शंकर जायसवाल पूर्व विधायक विनोद तिवारी के साथ नामांकन करने पहुंचे। निवर्तमान चेयरमैन विनोद गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया। बहुजन समाज पार्टी से संजय सर्राफ बसपा जिलाध्यक्ष नारद राव व परशुराम निषाद के साथ नामांकन करने पहुंचे। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुहम्मद अली, संजय सर्राफ व पूनम सर्राफ ने नामांकन किया है। सभासद पद के लिए अंतिम दिन 3 पर्चे बिके व 29 सेटों में पर्चा दाखिल किया गया। वार्ड नंबर एक से इं्द्रासनी देवी, माया, वार्ड नंबर दो से चंद्रसेन व सुनीता, वार्ड नंबर तीन से चंडी कुमार, रविप्रकाश, वार्ड नंबर चार से रूद्रनाथ वर्मा, रविन्द्र कुमार, किरन जायसवाल, मनोज कुमार, वार्ड नंबर पांच से अनिल प्रताप पांडेय, वार्ड नंबर छह से ज्ञानमती देवी, उमा, शैला, व सुशीला, वार्ड नंबर आठ से मदनलाल, सतीश, वार्ड नंबर नौ से विजय शंकर व इंद्रजीत कुमार वार्ड नंबर दस से रामगोपाल, वार्ड नं 11 से सुनीता व विद्यावती ने अपना नामांकन किया। नामांकन के दौरान भाजपा पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, विवेका पांडेय, विनोद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, गंगा यादव, प्रकाश जायसवाल, रामनरायन चौरसिया, गौरीशंकर मालवीय, गंगा पासवान के साथ अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।