{"_id":"597cdaad4f1c1ba3168b48e0","slug":"101501354669-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सरकार के खिलाफ आप का प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी सरकार के खिलाफ आप का प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया और कहा कि समाज का हर वर्ग सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है। कानून व्यवस्था बदतर है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। आप कार्यकर्ताओं के कलेक्ट्रेट पहुंचते ही सुरक्षा कर्मियों ने डीएम दफ्तर का गेट बंद कर दिया। बाद में वहां पहुंचे एसडीएम सदर ने ज्ञापन लिया।
आप जिला संयोजक पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता को निराशा हाथ लगी है। जनता ने जिस भरोसे के साथ बीजेपी को सत्ता की बागडोर सौंपी, उस भरोसे को बीजेपी सरकार ने तोड़ दिया है। भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराध का ग्राफ भी बढ़ा है। कानून व्यवस्था बिगडी हुई है। महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। रोजगार देने के सरकार पूरी तरह से फेल है। प्राइवेट स्कूल में मनमानी शुल्क वसूली पर कोई पाबंदी नहीं है। सरकारी नौकरी में भर्ती को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट नीति नहीं है। बंद पड़ी गन्ना मिलों को चलाने में सरकार का ध्यान नहीं है। जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए कोई पुख्ता प्लानिंग नहीं है। बरसात के समय में शहर में बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। उन्होंने इस सभी समस्याओं के अलावा तमाम प्रमुख मुद्दों का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की।
इस मौके पर केएम अग्रवाल, भगवान दत्त पाण्डेय, राजाराम, कन्हई, वशिष्ठ, रामवृक्ष, अब्दुल कलाम, रामसुमेर, वैजनाथ कुमार, ओम प्रकाश, संदीप गुप्ता, इंद्रजीत, जय प्रकाश पटेल, बृजेश कुमार, रंजीत, द्वारिका प्रसाद, रामवेलास, सुभाषचन्द्र, मोहनलाल के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।