फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 kg of sweets found to be defective in the investigation were destroyed.

Maharajganj News: जांच में खराब मिली 10 किलो मिठाई नष्ट कराई

Fri, 10 Oct 2025 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
10 kg of sweets found to be defective in the investigation were destroyed.
नमूने एकत्रित करती खाद्य विभाग की टीम।
महराजगंज। दीपावली के त्योहार को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिले में चल रहे इस अभियान के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को फरेंदा व आनंद नगर क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान एक दुकान से 10 किलो मिठाई नष्ट कराई गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. टीआर रावत ने बताया की नंदलाल मिष्ठान भंडार में छेना मिठाई में स्टार्च मिश्रण पाए जाने पर 10 किलोग्राम मिठाई को नष्ट कराया गया। इसके साथ ही बिना लाइसेंस सरसों तेल निर्माण पर 47 लीटर तेल सीज कर लिया गया। वहीं दो नमूने संग्रहित किए गए। जिनकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि शिकायत के बाद फरेंदा थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित नंदलाल मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खोया का नमूना लिया गया। परीक्षण में छेना मिठाई में स्टार्च का मिश्रण पाया गया। यह खाद्य सुरक्षा मानकों का स्पष्ट उल्लंघन था। जिसके फलस्वरूप 10 किलोग्राम छेना मिठाई को तत्काल नष्ट कराया गया। दुकानदार को चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में आनंदनगर में जांच की गई। यहां बिना किसी खाद्य लाइसेंस के सरसों तेल का उत्पादन व पैकिंग हो रही थी। पैक्ड बोतलों पर अनिवार्य जानकारी जैसे निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि व सामग्री विवरण अनुपस्थित पाए गए। टीम ने 47 लीटर सरसों तेल को सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में रख दिया व तेल का नमूना संग्रहित किया। प्रबंधन को सख्त हिदायत दी गई कि बिना लाइसेंस के कोई खाद्य निर्माण या बिक्री न की जाए, अन्यथा कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी। यह अभियान दीपावली से ठीक पहले आमजन को मिलावटी व असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed