फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 corona positive found in district-alert

1442 सैंपल की जांच, 10 पॉजिटिव मिले

Thu, 12 Aug 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
10 corona positive found in district-alert
दो माह बाद एक साथ 10 पॉजिटिव मिले, सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन

महराजगंज। दो माह बाद कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बृहस्पतिवार को अचानक बढ़ गई। 1442 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जबकि 10 पॉजिटिव केस मिला। वहीं, धानी क्षेत्र के बलुआ गांव में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भ्रमण लोगों को बचाव के प्रति सचेत किया। साथ ही टीकाकरण के बारे में जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि जिले में 12 जून को 14 पॉजिटिव पाए गए थे। तब से बहुत कम संख्या में लोग संक्रमित पाए गए। लेकिन अचानक दो माह बाद बृहस्पतिवार को एक साथ 10 पॉजिटिव मिलते ही सतर्कता बढ़ा दी गइ। वहीं, जिले में अब तक कुल केस की संख्या 12404 हो चुकी है जिसमें सक्रिय केस की संख्या 24 है। मरने वालों की संख्या 138 है। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 12241 है। राहत की बात यह है कि कोविड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। बृहस्पतिवार को धानी क्षेत्र के बलुआ गांव में सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी के अन्य अधिकारी कर्मी पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि गांव में भ्रमण कर लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति सचेत किया गया। टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। गांव में जिस क्षेत्र में केस मिला है, उसको कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी हर हाल में बचाए रखें। समस्या होने पर त्वरित जांच कराने के साथ चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed