फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lucknow Overseas Bank robbery case UP police killed two criminals in an encounter Lucknow and Ghazipur

लखनऊ ओवरसीज बैंक लूट कांड: यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में दो बदमाश किए ढेर, लखनऊ और गाजीपुर में मारे गए आरोपी

Tue, 24 Dec 2024 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Dec 2024 09:31 AM IST
सार

लखनऊ में बैंक लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। एक आरोपी लखनऊ तो दूसरा आरोपी गाजीपुर में मारा गया है। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Lucknow Overseas Bank robbery case UP police killed two criminals in an encounter Lucknow and Ghazipur
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाशों का एनकाउंटर हुआ है। लखनऊ और गाजीपुर में हुई अलग-अलग मुठभेड़ में दो आरोपी ढेर हो गए हैं। 
विज्ञापन


पहली मुठभेड़ लखनऊ के किसान पथ पर सोबिंद कुमार से हुई थी, जिसमें वो ढेर हो गया। जबकि दूसरा बदमाश और 25 हजार का इनामी सन्नी दयाल गाजीपुर में मारा गया है। सोमवार की देर रात गाजीपुर में यूपी-बिहार बॉर्डर पर यह मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन


बदमाश सन्नी दयाल गाजीपुर में बिहार बॉर्डर पर मुठभेड़ में ढेर हुआ है। गहमर थाना इलाके की बारा पुलिस चौकी के पास यह मुठभेड़ हुई। बैंक चोरी के मामले में शामिल सन्नी दयाल की मौत की पुष्टि गाजीपुर के एसपी इरज राजा ने कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर चोरी करने के मामले में अब तक दो आरोपी मारे गए हैं। तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं, जबकि दो अभी भी पकड़ से दूर हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

डीसीपी पूर्वी लखनऊ शशांक सिंह ने कहा कि जब सीपी के नेतृत्व में अपराध दल और पीएस चिनहट की एक टीम अपने नियमित तलाशी अभियान पर थी, तो एक अनियंत्रित कार पुलिस पार्टी की ओर आती दिखाई दी। कार में बैठे एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार से भारी मात्रा में पीले और सफेद धातु के आभूषण और नकदी बरामद की गई। कार से गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं। 

रात साढ़े 12 बजे मुठभेड़, एक भागा, एक ढेर
एसीपी विभूतिखंड राधारमण सिंह ने बताया कि रात साढे 12 बजे दो बदमाशों के चिनहट में किसान पथ के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवार चोरों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बिहार असरगंज निवासी सोबिंद कुमार के पेट में गोली लगी। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, सोबिंद के दो गोली लगी है, पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बिहार निवासी मिथुन कुमार और लखनऊ निवासी विपिन कुमार की पुलिस लगातार तलाश कर रही है। 

उधर, गाजीपुर पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बाइक सवारों ने तेज गति से पुलिस टीम पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। और बिहार बॉर्डर की ओर तेज गति से भागने लगे। 

पुलिस की टीम ने बाइक सवारों का पीछा किया। पुलिस की टीम ने बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की। आरोपियों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब में कार्रवाई की। एक बदमाश  गोली लगने से घायल हो गया, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 

 

घायल को इलाज के लिए सीएचसी भदौरा भेजा गया। डॉक्टर ने गंभीर अवस्था में घायल को जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सन्नीदयाल पुत्र नंदलाल  निवासी अमलिया थाना असरगंज जनपद मुंगेर, बिहार के रूप में हुई है। 

आरोपी के पास से एक पिस्टल और बाइक भी बरामद की है। इसके साथ ही चोरी किए सफेद धातु, चोरी की किए 35,500 रुपये बरामद हुए हैं। 
 

चिनहट की इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर किए थे साफ
इससे पहले, लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी में शामिल तीन आरोपियों को सोमवार सुबह आठ बजे हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। इसी दौरान चार चोर भाग निकले थे, मारा गया बदमाश इन्हीं में से एक था।

चिनहट के मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में शनिवार देर रात करोड़ों की चोरी हुई थी। पुलिस चोरों की तलाश में लगी थी। जेसीपी (कानून-व्यवस्था) अमित वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह चिनहट पुलिस को सूचना मिली कि दो कारों में सवार चोर लौलाई जल सेतु चौकी इलाके में मौजूद हैं। वे शहर से भागने की फिराक में हैं। पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने कार भगाने की कोशिश की। पुलिस ने एक कार को घेरा जिसमें तीन लोग सवार थे।

खुद को फंसता देख तीनों कार से उतरकर भागने लगे। एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। जेसीपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी की बात कुबूली है। घायल बदमाश अरविंद कुमार बिहार के मुंगेर का रहने वाला है। उसके दो साथी बिहार के भागलपुर निवासी बलराम कुमार और मुंगेर निवासी कैलाश बिंद हैं।

विपिन की मुखबिरी पर हुई थी घटना
जेसीपी ने बताया कि मानक के अनुसार, बैंक में सुरक्षा-व्यवस्था नहीं थी। इसी का फायदा चोरों ने उठाया। चिनहट निवासी विपिन की मुखबिरी पर बिहार के गैंग ने वारदात को अंजाम दिया। उसने ही बिहार के गैंग को लखनऊ बुलाया। रुकने और खाने- पीने की व्यवस्था भी उसने ही की थी।

जेवर, तमंचा, पिस्टल बरामद
सुबह चोरों से तीन लाख नकद, 1889 ग्राम सोने, 1240 ग्राम चांदी के जेवर और 315 बोर का तमंचा बरामद। देर रात मुठभेड़ में जेवर, एक पिस्टल व नकदी बरामद की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed