फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Love, sex, deception and now blackmail showing porn mms

लव, सेक्स, धोखा और अब अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग

Fri, 24 May 2013 01:48 AM IST
इंदिरापुरम/ब्यूरो
इंदिरापुरम/ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
Love, sex, deception and now blackmail showing porn mms

लव, सेक्स और धोखा पर ही कहानी खत्म नहीं हुई। एमबीए युवक अपनी प्रेमिका रही एमबीए युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग पर उतर आया।

विज्ञापन


दो साल से युवती को ब्लैकमेल कर रहे युवक को बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने कौशांबी मेट्रो स्टेशन से धर दबोचा।

युवती के पिता की शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने युवक के पास अश्लील वीडियो की सीडी और मोबाइल बरामद किया है।

जांच अधिकारी एसआई शगुफ्ता रिजवी ने बताया कि अहिंसा खड़ निवासी युवती और युवक ने सत्र 2010-12 में जयपुरिया इंस्टीट्यूट से एमबीए किया था। इसी दौरान दोनों संपर्क में आए। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला।
विज्ञापन


युवक ने फायदा उठाते हुए युवती की अश्लील विडियो और फोटो कैमरे में उतार ली। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया लेकिन युवक अश्लील विडियो की सीडी और फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवती से फोन कराकर युवक को कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया और उसे पकड़ लिया। युवक का नाम आशुतोष है और वह मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाला है।

हाल में दिल्ली स्थित लक्ष्मी नगर में रहता है। आशुतोष के घर की तलाशी में पुलिस को युवती की अश्लील सीडी और मोबाइल में कई अश्लील फोटो मिले हैं।

युवती के होने वाले ससुराल भेज दी वीडियो की सीडी
हाल ही युवती की सगाई हुई थी। युवक को यह बात पता चली तो अश्लील वीडियो की सीडी युवती के होने वाले ससुराल भेज दी। जिस पर उसकी सगाई टूट गई। इसी के बाद युवती के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की।


शादी नहीं करना चाहता था युवक
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने युवती से शादी से साफ इंकार कर दिया। लेकिन युवती से हमेशा संपर्क में रहना चाहता था। इसी लिए ही युवती को ब्लैकमेल करता था। युवती की शादी तय होने पर धमकियां बढ़ गई थीं।

पुलिस को बरगलाता रहा कि दिल्ली में करता है नौकरी
एमबीए करने के बाद भी आशुतोष की कहीं नौकरी नहीं लगी है। वह बेरोजगार है। पुलिस की पूछताछ में वह काफी देर तक बरगलाता रहा कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। लेकिन जांच पड़ताल में पता चला कि वह बेरोजगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed