बेटी की शादी से बेहोश हो गई मां!
एक माह पूर्व प्रेमी के साथ गई बेटी को देख कोतवाली के पास उसकी मां बेहोश होकर गिर पड़ी। उधर, युवती ने अपने परिवार से बातचीत भी नहीं की।
परिजन रोते बिलखते हुए अपने घर चले गए। घटना उत्तरप्रदेश के बतागपत जिले की है।
बड़ौत की एक युवती का पड़ोस के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता उनके परिजनों को चल गया। दोनों एक माह पूर्व घर से चले गए थे।
बेटी ने कर ली शादी!
लड़की के परिजनों ने बड़ौत कोतवाली पर घटना की शिकायत की थी।
उधर, दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार को युवती एसपी से मिली। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे देख लिया। वह अपने वकील के साथ थी और उसके हाथ में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी था।
कोतवाली के पास युवती की मां ने उसे वकील के साथ देखा तो वह बेहोश होकर गिर गई। काफी देर बाद उसे होश आया। उसने व उसकी बेटियों ने युवती से बात करने की कोशिश की लेकिन युवती ने उनसे कोई बात नहीं की।