{"_id":"6396bef4c330f448615f5aee","slug":"lok-sabha-speaker-om-birla-administered-oath-to-dimple-yadav-samajwadi-party-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dimple Yadav Oath: डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिलाई सांसद पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dimple Yadav Oath: डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिलाई सांसद पद की शपथ
Mon, 12 Dec 2022 02:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Dec 2022 02:24 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद पद की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि 8 दिसंबर को आए नतीजों में मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
डिंपल यादव ने ली शपथ
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संसद भवन पहुंचे हैं। मैनपुरी सीट से बंपर जीत के बाद सांसद डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव संसद भवन पहुंचे। डिंपल यादव शपथ लेने पहुंची। डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
शपथ के बाद सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संसद में महंगाई, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिलाओं की सुरक्षा समेत कई मुद्दे उठाएगी। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एक मंच बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार में किसानों, युवाओं के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज देखिए उत्तर प्रदेश कहां जा रहा है। कई सवालों के जवाब बीजेपी को देने होंगे।
विज्ञापन
Delhi | Samajwadi Party will raise many issues including inflation, employment opportunities for youth and the safety of women in Parliament: Dimple Yadav, MP pic.twitter.com/y8g8m9LPMg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 12, 2022
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की
मैनपुरी, सपा का वह गढ़ जिसे समाजवादी पार्टी के गठन के बाद से लेकर अब तक कोई जीत नहीं कर पाया। वर्ष 1996 से लेकर अब तक समाजवादी पार्टी इस लोकसभा सीट पर काबिज है। उपचुनाव भले ही नेताजी मुलायम सिंह यादव के बिना लड़ा गया, लेकिन सपा ने इस चुनाव को नेताजी के नाम पर लड़ा। हर जनसभा में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रत्याशी डिंपल यादव ने जनता से नेताजी को श्रद्धांजलि देने की अपील की। मैनपुरी के मतदाताओं ने भी अपने नेता का सम्मान और जलवा दोनों ही बरकरार रखा। आपको बता दें कि 8 दिसंबर को आए नतीजों में मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की।
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नया कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने 2.80 लाख से अधिक वोटों से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली महिला सांसद बन गई हैं।
भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य समेत छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे
सपा से डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य समेत छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। गुरुवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली, जो मतगणना खत्म होने के बाद बड़ी जीत में बदल गई। डिंपल को 617625 वोट मिले, जबकि रघुराज सिंह को 329489 वोट मिले। इस तरह डिंपल ने 288136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया। बता दें कि 1996 के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद अब तक सपा कभी इस सीट से नहीं हारी।