फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lok Sabha Result 2024 update PM Modi ministers are leading and trailing from UP

UP Lok Sabha Result: यूपी में बड़ा उलटफेर, उत्तर प्रदेश से पीएम मोदी के ये मंत्री पीछे

Tue, 04 Jun 2024 12:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 12:12 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी 18 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। वहीं मुजफ्फरनगर सीट पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान 11 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Result 2024 update PM Modi ministers are leading and trailing from UP
मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की चुनाव में स्थिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Lok Sabha Result 2024: उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री पीछे चल रहे हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। दोपहर तक उत्तर प्रदेश में तस्वीर साफ हो जाएगी कि आखिर यहां से इस बार कितनी सीटें मिलेंगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, 33 सीटों पर सपा आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बज तक उत्तर प्रदेश में 33 सीटों पर सपा आगे चल रही है। वहीं भाजपा 28 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं रालोद एक सीट पर आगे चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मंत्री हैं पीछे
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी 18 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। वहीं मुजफ्फरनगर सीट पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान 11 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। चंदौली सीट से सपा आगे चल रही है। भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से 3435 वोट से पीछे हैं। मिर्जापुर सीट से अनुप्रिया पटेल भी 1128 वोटों से पीछे चल रही हैं। लखीमपुर खीरी सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी 4500 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा मोहनलालगंज लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर सपा प्रत्याशी आर के चौधरी से पीछे चल रहे हैं। कौशल किशोर मोदी सरकार में शहरी विकास मंत्री हैं।

विज्ञापन

Lok Sabha Result 2024 update PM Modi ministers are leading and trailing from UP
राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश से मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की चुनाव में स्थिति
 

पद  नाम लोकसभा क्षेत्र आगे/पीछे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  वाराणसी आगे
रक्षा  राजनाथ सिंह लखनऊ आगे
महिला-बाल विकास स्मृति ईरानी अमेठी पीछे
राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर आगे
राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी खीरी पीछे
राज्य मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर पीछे
राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल  मिर्जापुर पीछे
राज्य मंत्री पंकज चौधरी महराजगंज आगे
राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल आगरा आगे
राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा जालौन पीछे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed