फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election 2019, Know BSP and SP votes percents in previous elections in Uttar Pradesh

2014 में ये था परिणाम, अगर तब साथ आते बसपा-सपा तो कुछ और होती तस्वीर

Sat, 12 Jan 2019 02:01 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी प्रियेश मिश्र, नई दिल्ली
प्रियेश मिश्र, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Jan 2019 02:01 PM IST
सार

  • 24 साल बाद फिर एक साथ आए सपा-बसपा
  • 2014 लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा को 42.63 प्रतिशत वोट मिला
  • 2012 विधानसभा चुनाव में यूपी में सपा ने 29.13 प्रतिशत वोट हासिल किया
  • 2009 लोकसभा चुनाव में यूपी में बसपा ने 27.20 प्रतिशत वोट पाए
  • 2007 विधानसभा चुनाव में यूपी में बसपा ने 30.43 प्रतिशत वोट हासिल किया
  • 2004 लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा को 26.74 प्रतिशत वोट मिला
  • 2002 विधानसभा चुनाव में यूपी में सपा को 25.37 प्रतिशत वोट मिला

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Know BSP and SP votes percents in previous elections in Uttar Pradesh
अखिलेश यादव और मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए सपा और बसपा ने गठबंधन का एलान कर राज्य में राजनैतिक सरगर्मिया बढ़ा दी हैं। इस गठबंधन में आरएलडी, पीस पार्टी और निषाद पार्टी के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि गठबंधन के अन्य सहयोगियों को कितनी सीटे मिलेंगी इस पर कोई फैसला नहीं हो सका है। अब जब इन दोनों राजनैतिक दलों के बीच गठबंधन की घोषणा हो चुकी है तो आइए देखते हैं कि यूपी में किस चुनाव में किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिले थे।
विज्ञापन

2014 लोक सभा चुनाव

2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सूबे के 42.63 प्रतिशत मतदाताओं का वोट मिला। राज्य की 80 संसदीय सीटों में से 73 पर भाजपा गठबंधन को विजय प्राप्त हुई। 2014 के लोक सभा चुनाव में वोट पाने के मामले में समाजवादी पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी। उसे 22.35 प्रतिशत वोटों के साथ पांच सीटें मिली। 
विज्ञापन


2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में मुलायम सिंह यादव परिवार के ही 5 सदस्य सांसद का चुनाव जीत सके थे। बसपा प्रमुख मायावती के लिए पिछला चुनाव सबसे ज्यादा निराशाजनक रहा था। उनका वोट प्रतिशत 19.77 रहा लेकिन पार्टी को राज्य में एक भी संसदीय सीट हासिल नहीं हुई। जबकि कांग्रेस को 7.53 प्रतिशत वोटों के साथ दो सीटों रायबरेली और अमेठी पर जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2012 विधान सभा चुनाव

इस चुनाव में सपा ने 29.13 प्रतिशत वोट हासिल करके राज्य में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनायी। इस चुनाव में सबसे बड़ी बात यह हुई थी कि जीत के बाद मुलायम सिंह ने खुद मुख्यमंत्री न बनते हुए अपने पुत्र अखिलेश यादव को सत्ता सौंप दी। समाजवादी पार्टी को 403 विधान सभा सीटों में से 224 पर जीत मिली। बसपा को 80, भाजपा को 47 और कांग्रेस को 28 सीटों पर विजय मिली। शेष सीटें अन्य को गईं।

इस चुनाव में दूसरे नंबर पर बसपा रही जिसे 25.91 प्रतिशत वोट मिले। जबकि भाजपा को 15 प्रतिशत वोट और कांग्रेस को 11.65 प्रतिशत वोट मिले थे।

2009 लोक सभा चुनाव

2009 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 27.20 प्रतिशत वोट बसपा को मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी रही जिसे 23.26 प्रतिशत वोट मिले थे। भाजपा को 17.50 प्रतिशत वोट और कांग्रेस को 11.65 प्रतिशत वोट मिले।

2009 चुनाव में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस गठबंधन दोबारा केंद्र में सरकार बनाने में सफल रहा। इस चुनाव में सूबे की 80 सीटों में से सपा को 23, कांग्रेस को 21, बसपा को 20, भाजपा को 10 और रालोद को पांच सीटों पर जीत मिली थी।

2007 विधान सभा चुनाव

2007 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को 30.43 प्रतिशत वोटों के साथ 206 सीटों पर जीत मिली और मायावती एक बार फिर राज्य की मुख्यमंत्री बनीं। 2007 के विधान सभा चुनाव में दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी रही।

सपा ने 25.43 प्रतिशत वोट के साथ 97 सीटों पर विजय हासिल की। वहीं भाजपा को 51 और कांग्रेस को 22 सीटें ही मिल पाई। भाजपा को 16.97 प्रतिशत और कांग्रेस को 8.61 प्रतिशत वोट मिले थे।
 

2004 लोक सभा चुनाव

2004 का लोक सभा चुनाव भाजपा ने इंडिया शाइनिंग के नारे को लेकर लड़ा लेकिन पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री रहते हुए जब आम चुनाव हुए तो पार्टी को उम्मीद थी कि इस बार वह फिर से पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

देश के सबसे प्रमुख राजनैतिक सूबे उत्तर प्रदेश में भी भाजपा का प्रदर्शन सही नहीं रहा । 2004 के लोक सभा चुनाव में सपा को 26.74 प्रतिशत वोट, बसपा को 24.67 प्रतिशत वोट, भाजपा को 22.17 प्रतिशत वोट और कांग्रेस को 12.04 प्रतिशत वोट मिले। राज्य की 80 संसदीय सीटों में से सपा को 35, बसपा को 19, भाजपा को 10 और कांग्रेस को नौ सीटों पर जीत मिली। शेष सात सीटें अन्य मिलीं।

2002 विधान सभा चुनाव

इस चुनाव में राज्य में वोट प्रतिशत और सीटों दोनों लिहाज से समाजवादी पार्टी ने पहला स्थान हासिल किया था। सपा को 25.37 प्रतिशत वोटों के साथ 143 सीटों पर जीत मिली। बसपा को 23.06 प्रतिशत वोट मिले और 98 सीटों पर जीत हासिल हुई। भाजपा दोनों मामलों में तीसरे नंबर की पार्टी रही। उसे 20.08 प्रतिशत वोट के साथ 88 सीटों हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed