फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   live in relationship issue in court

लिव इन रिलेशन में रह रही बहन शादीशुदा है या कुंवारी?

Wed, 31 Jul 2013 12:01 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
live in relationship issue in court

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े शादीशुदा माने जाएंगे या कुंवारे, इसे लेकर पेंच फंस गया है।

विज्ञापन


संपत्ति के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद के बाद अधीनस्थ न्यायालय ने बहन का पक्ष लिया तो भाई उसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गया। हाईकोर्ट ने पक्षकारों से इस मामले में जवाब-तलब कर लिया है।

विवादित संपत्ति में किसी तीसरे पक्ष के हित सृजित (बेचने या दान में देने) पर रोक भी लगा दी है। मथुरा के सुरेंद्र कुमार सिंह तोमर की याचिका पर न्यायमूर्ति एपी साही सुनवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुरेंद्र के पिता ओमप्रकाश तोमर की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मुंबई में रह रही ओमप्रकाश की पुत्री ने भी संपत्ति पर दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई सुरेंद्र का कहना है कि वह लंबे समय से मुंबई में एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। इस लिहाज से वह शादीशुदा है और पति की संपत्ति पर ही उसका अधिकार है।

जबकि बहन ने अपने पासपोर्ट के आधार पर दावा किया कि वह कुंवारी है और संपत्ति में बराबर की हकदार है। इस आधार पर राजस्व अधिकारी ने संपत्ति पर उसका भी नाम दर्ज कर दिया।


सुरेंद्र ने इसके खिलाफ अवर न्यायालय में रिवीजन दाखिल किया, जो उसे सुने बिना ही खारिज कर दिया गया। सुरेंद्र ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि अवर न्यायालय द्वारा उसका पक्ष सुने बिना रिवीजन खारिज देना नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है।

कोर्ट ने विपक्षी बहन से अपनी वैवाहिक स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed