फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   yuvak ki maut

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Tue, 26 Apr 2022 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
yuvak ki maut
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला चौबयाना नया कुआं के निकट निवासी एक युवक मंगलवार को अचेत अवस्था में हाईवे पुल के पास मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौबयाना नया कुआं के पास निवासी लक्ष्मन कुशवाहा (40) पुत्र रामदास मंगलवार सुबह घर से निकला था। दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि लक्ष्मन हाईवे स्थित शहजाद नदी के पुल के पास पड़ा हुआ है। इस पर भाई कमलेश मौके पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस भी मौके पर आई और लक्ष्मन को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक शराब पीने का आदी था। उसके पुत्र सौरभ ने बताया कि पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके दो पुत्र हैं और दो भाईयों में छोटे थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed