फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youths Returning from Wedding Ceremony Attacked; Injured

Lalitpur News: शादी समारोह से लाैट रहे युवकों पर हमला, घायल

Mon, 20 Apr 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youths Returning from Wedding Ceremony Attacked; Injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शादी समाराेह में युवक व उसके भाई को लाठी-डंडों धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के कसाव मंडी निवासी इदरीस कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे वह शादी समारोह में शामिल होने एक मैरिज गार्डन गया था। तभी अब्दुल रहमान उर्फ कल्ला, मुशीर, कल्ला और बाबू बदरुद्दीन आए और उसके भाई इसराईल को गालियाां देने लगे। भाई इसराईल ने गाली देने से मना किया तो आरोपी लाठी डंडों से पिटाई करने लगे। छोटा भाई हीरा बीच बचाव करने आया तो आरोपियों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हीरा पर हमला कर पिटाई कर दी। जिससे हीरा के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उक्त आरोपी लोगों ने उर्स के चंदे के हिसाब को लेकर विवाद उत्पन्न किया है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed