फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth killed by crushing his head with stone, dead body found in the field

पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव

Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by crushing his head with stone, dead body found in the field
बांसी (ललितपुर)। जखौरा थानाक्षेत्र के ग्राम बांसी निवासी युवक की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह शहजाद नदी के किनारे एक खेत में पड़ा मिला। एसपी निखिल पाठक और एएसपी गिरजेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्राम बांसी के मुहल्ला ढिमरौला निवासी प्रभु रैकवार का बेटा देवेंद्र रैकवार (20) बुधवार शाम को मोहल्ला निवासी अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। देर रात तक देवेंद्र के घर न लौटने पर उसके भाइयों और पिता ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह शहजाद नदी के किनारे एक खेत में युवक का लहूलुहान शव पड़ा होने की जानकारी परिजनों को मिली। परिजनों ने उसकी देवेंद्र के रूप में शिनाख्त की। देवेंद्र का सिर कुचला और पूरे चेहरे पर खून जमा था। शव के पास ही खून से सना पत्थर पड़ा था। घटना स्थल पर कुछ रुपये भी पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद परिजनों से पूछताछ की। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को मोहल्ला निवासी जगदीश उसके बेटे को घर से ले गया था, इसके बाद वह लौटा नहीं। उन्होंने जगदीश पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ा सामान कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पांच भाइयों में चौथे नंबर का था देवेंद्र
परिजनों के मुताबिक देवेंद्र पांच भाइयों मेें चौथे नंबर का था। उसके तीन भाइयों की शादी हो चुकी है। वह अपने दोस्त के साथ इंदौर में काम करता था। कुछ समय पहले दोनों लोग वापस आ गए थे। घटना के पीछे क्या कारण रहे, इस पर परिजन चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी फरार
आरोपी जगदीश को पकड़ने पुलिस उसके घर पहुंची तो वह नहीं मिला। बताया गया कि वह भी कहीं भाग गया है। पुलिस ने उसकी खोजबीन में कई जगहों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed